The Lallantop

'स्पिरिट' के सेट से प्रभास की फोटो लीक हुई, लोगों ने बड़ी चोरी पकड़ ली!

फोटो में प्रभास धोती-कुर्ता पहने उसी लुक में नज़र आ रहे, जो 'एनिमल' में रणबीर कपूर ने रखा था.

Advertisement
post-main-image
प्रभास की 'स्पिरिट' अगले साल सलमान खान की SVC63 से टकराएगी.

मौजूदा दौर में सेट से एक्टर्स की तस्वीरें लीक हो जाने का पैटर्न-सा बन गया है. Ranbir Kapoor की Ramayana और Shah Rukh Khan की King इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. ताज़ा मामले में Prabhas भी ऐसे ही लीक का शिकार बन गए. Sandeep Reddy Vanga की Spirit से उनकी एक फोटो बाहर आई और इंटरनेट पर अंधाधुन वायरल हो गई. लेकिन इस लीक के पीछे भी एक बड़ा खेल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वांगा और प्रभास पिछले कुछ समय से लगातार 'स्पिरिट' की शूटिंग कर रहे हैं. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे. इंटरनेट पर उनकी जो फोटो वायरल हुई, उसमें वो लंबे बाल, सनग्लास और धोती-कुर्ते में वॉक कर रहे थे. देखने में वो बिल्कुल वैसे ही लगे, जैसे 'एनिमल' के इंटरवल ब्लॉक में रणबीर कपूर लग रहे थे. वायरल फोटो में प्रभास के हाथ में एक गन भी थी, जिसे देखकर ऐसा लगा कि वो कोई एक्शन सीन फिल्मा रहे हैं. शेयर करने वालों ने बताया कि ये फोटो हैदराबाद के कोमपल्ली की है, जहां इस वक्त 'स्पिरिट' की शूटिंग हो रही.

prabhas
प्रभास की वायरल तस्वीर.

वायरल फोटो पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. किसी ने कहा कि दर्शक एक बार फिर प्रभास का 'बाहुबली' लेवल प्रोजेक्शन देखेंगे. किसी ने कहा कि मेकर्स ने इस फोटो को जानते-बूझते लीक किया है ताकि फिल्म की हाइप बनी रहे. लेकिन सबसे ज्यादा कमेंट इस बात को लेकर हो रहे कि ये फोटो असली नहीं, बल्कि AI है. यदि आप इसे ध्यान से देखें तो खुद भी ये आसानी से जान जाएंगे. एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

“ये फेक AI फ़ोटो है. ग्रीन शर्ट वाले इंसान को देखो.”

prabhas
एक यूजर का कमेंट.

दूसरे ने खुद ही प्रभास के पीछे हरे टीशर्ट में खड़े शख्स की फोटो शेयर कर दी. ध्यान से देखने पर उसका हाथ, कंधा और चेहरा बेतरतीब नज़र आ आया. बैकग्राउंड में खड़े अन्य लोगों के चेहरे भी साफ नहीं थे. इससे ये समझते देर नहीं लगी कि हो-न-हो, ये AI की करामात है. यूजर ने इसे शेयर करते हुआ लिखा,

"अगली बार प्रॉम्प्ट सही तरीके से देना.”

Advertisement
prabhas
एक यूजर का कमेंट.

तीसरे ने कमेंट किया,

"जिसे भी एडिटिंग आती होगी, वो ये फोटो देखकर थूक देगा. ये कैसी लो-क्लास एडिट्स हैं यार.”

prabhas
एक यूजर का कमेंट.

कुलमिलाकर, प्रभास की जिस फोटो को फैन क्लब्स उनका नया लुक बताकर शेयर कर रहे, वो असल में AI है. जहां तक फिल्म की बात है, वांगा इस वक्त प्रभास और विवेक ओबेरॉय का एक फेसऑफ शूट कर रहे हैं. रिपोर्ट है कि इसकी शूटिंग लंबे समय तक चलेगी. इस दौरान दोनों एक्टर्स भयंकर एक्शन सीन्स फिलमाएंगे. चूंकि इसमें रात का सीन होगा, इसलिए वांगा इसे रात 9 से 2 बजे के बीच शूट कर रहे. 'स्पिरिट' 05 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: क्या प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' से सलमान खान की SVC63 भिड़ायेंगे वांगा?

Advertisement