The Lallantop

KKR से नाराज है BCCI? वजह वरुण चक्रवर्ती हैं

चक्रवर्ती को दर्द में लंगड़ाते हुए और गेंदबाजी करते देखना भारतीय टीम से जुड़े लोगों को अच्छा नहीं लगा. बोर्ड के अधिकारियों ने सवाल किया है कि आखिर चोटिल खिलाड़ी को मैदान पर कैसे उतारा जा सकता है वह भी तब भारत को अगले महीने डबलिन और इंग्लैंड में सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं.

Advertisement
post-main-image
BCCI को मिले अपडेट के मुताबिक इस खिलाड़ी को हेयरलाइन फैक्चर था. (Photo-PTI)

IPL 2026 में खेल रहे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड प्लेयर्स पर BCCI की नज़र रहती है. हालांकि, फ्रैंचाइजी के मामले में BCCI कितना दखल दे सकता है, यह अलग चर्चा है. एक बार फिर यही चर्चा शुरू हो गई है. कारण हैं वरुण चक्रवर्ती. दरअसल, 17 मई को वरुण चक्रवर्ती ने गुजरात टाइटंंस के खिलाफ KKR के लिए अपने कोटे के पूरे ओवर डाले. BCCI को मिले अपडेट के मुताबिक, इस खिलाड़ी को हेयरलाइन फ्रैक्चर था. इसके बावजूद उन्हें मैदान पर उतारा गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
BCCI दे सकता है दखल

चक्रवर्ती को दर्द में लंगड़ाते हुए और गेंदबाजी करते देखना भारतीय टीम से जुड़े लोगों को अच्छा नहीं लगा. बोर्ड के अधिकारियों ने सवाल किया है कि आखिर चोटिल खिलाड़ी को मैदान पर कैसे उतारा जा सकता है? वह भी तब, जब भारत को अगले महीने डबलिन और इंग्लैंड में सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं. इन मैचों में चकवर्ती के खेलने की संभावना बहुत ज्यादा है.

BCCI के एक सीनियर ऑफिशियल ने न्यूज एजेंसी को बताया,

Advertisement

मुझे पक्का पता है कि KKR के फिजियो टीम इंडिया के फिजियो (कमलेश जैन) के संपर्क में हैं. KKR की तरफ से BCCI को बताया गया है कि पिछले मैच में वरुण को बाउंड्री बचाते समय बाएं पैर में चोट लग गई थी. पता चला है कि उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर है. मेरा मानना ​​है कि BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी के तौर पर उनकी फिटनेस सबसे जरूरी है और BCCI की मेडिकल टीम दखल दे सकती है. जैन से पूछा जा सकता है कि केकेआर की मेडिकल टीम से क्या जानकारी मिली थी.

ये भी पढ़ें - वैभव ने स्टार्क को भी नहीं छोड़ा, BCCI को माननी चाहिए रवि शास्त्री की बात 

KKR का अभियान दांव पर 

अधिकारी ने सवाल किया,

Advertisement

अगर वरुण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पिछले मैच में पैर की चोट की वजह से आराम दिया गया था तो यह जानना जरूरी है कि वह चार दिन के ब्रेक  के बाद उस मैच में कैसे नहीं खेल सके. लेकिन शनिवार को खेले. हां, केकेआर का अभियान दांव पर है, लेकिन क्या बीसीसीआई फ्रैंचाइजी को इस तरह की लापरवाही की इजाजत दे सकता है? एक खिलाड़ी दर्द के बावजूद खेलना चाहेगा लेकिन क्या यह सही बात है?

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फिजियो कमलेश जैन की अगुवाई वाली बीसीसीआई की मेडिकल टीम अगले दो मैच के दौरान केकेआर को चक्रवर्ती को मैदान पर उतारने के लिए कहती है या नहीं. नाइट राइडर्स को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस (20 मई) और दिल्ली कैपिटल्स (24 मई) के साथ खेलना है.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement