अमेरिका के वर्जिनिया में एक 6 साल के बच्चे के अपनी स्कूल टीचर को गोली मारने की घटना काफी चर्चा में रही थी. मामला तीन साल पुराना (2023) का है. लेकिन, यह घटना अब फिर चर्चा में है. पुलिस ने इस घटना का वीडियो जारी किया है. 6 जनवरी, 2023 को रिकनेक एलीमेंट्री स्कूल के एक स्टूडेंट ने क्लासरूम में 16 स्टूडेंट्स के सामने गोली चलाई थी. गोली की आवाज सुनकर स्कूल की दूसरी टीचर आवाज़ सुनकर दौड़ती हुई क्लासरूम पहुंचीं. उन्होंने बच्चे को अपनी बाहों में थामा और फिर पुलिस को फोन किया.
US में दिल दहलाने वाला केस, 6 साल के बच्चे ने टीचर को मारी गोली, कहा- 'कोई फर्क नहीं पड़ता...'
अमेरिका के वर्जिनिया पुलिस ने 2023 में हुई एक घटना का वीडियो अब रिलीज़ किया है. मामला एक स्कूल का है जहां 6 साल के बच्चे ने अपनी स्कूल टीचर को गोली मार दी थी. वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा अपने आपे से बाहर है.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अधिकारियों के शरीर पर बॉडीकैम लगा हुआ था. इसी बॉडीकैम में दिखा कि बच्चा अपने आपे से बाहर है. स्टूडेंट दूसरी टीचर एमी कोवक को भी खूब बुरा भला कह रहा है. इस घटना में स्कूल टीचर एबी वर्नर (Abby Zwerner) को सीने में गोली लगी थी और उन्हें गंभीर चोट आई थी. हालांकि, उनकी जान बच गई.
फॉक्स 59 की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी रिलीज़ किए गए वीडियो में दिख रहा है कि लड़के से कुछ फ़ीट दूर एक 9mm टॉरस हैंडगन पड़ी हुई है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बच्चा टीचर एमी कोवक को अपशब्द कह रहा था. बच्चा खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था.
टीचर एमी के मुताबिक स्टूडेंट पहले भी कई बार स्कूल में बंदूक ला चुका था. इसकी शिकायत भी हुई थी. इसके बावजूद स्कूल की असिस्टेंट प्रिंसिपल ने कोई एक्शन नहीं लिया. फिर पुलिस ने गन को जब्त किया और बच्चे को शांत कर बाहर ले गई.
पूछताछ में पता चला कि बच्चे को वो गन अपनी मां से मिला था. रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे ने पुलिस से कहा कि ‘अगर मैं जेल चला जाऊं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता’
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नए साल से पहले पुलिस एक्शन, 660 गिरफ्तार, 350 फोन, बाइक, हथियार, ड्रग्स जब्त
अमेरिका के स्कूलों में गोलीबारी की कई घटनाएंNDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं एक बड़ी समस्या बनी हुई हैं. इनमें टेक्सास के उवाल्डे शहर में 18 साल के एक बंदूकधारी द्वारा 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या जैसी दुखद घटनाएं भी शामिल हैं.
'गन वायलेंस आर्काइव' डेटाबेस के अनुसार, 2022 में अमेरिका में गन शूटिंग की घटनाओं में लगभग 44,000 लोगों की मौत हुई. इनमें से लगभग आधी मौतें हत्या, दुर्घटना और आत्मरक्षा के मामलों में हुईं. बाकी आधे वो मामले थे जहां लोगों ने खुद अपनी जान ली थी.
वीडियो: दिल्ली को जाम से बचाने वाला बारापुल्ला फ्लाईओवर खुद जाम में क्यों फंसा? पुलिस भी कन्फ्यूज













