उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज में बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने उसके ससुराल वालों का घर फूंक दिया. इस आगजनी में लड़की के सास-ससुर की मौत हो गई. वारदात के बाद से इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. मौक़े पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है.
बेटी की मौत से गुस्साए मायके वालों ने ससुराल वाला घर जला दिया, 2 की जिंदा जलकर मौत
घटना उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है. ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया. इससे बात और बढ़ गई. इस बीच रात 12 बजे मायके वालों ने मकान के निचले हिस्से में आग लगा दी. आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई. जिसमें आंशिका के सास-ससुर मारे गए.

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक युवती अंशिका की शादी मुट्ठीगंज के व्यापारी अंशु के साथ 13 फरवरी 2023 को हुई थी. बीती 18 मार्च की रात को अंशिका केसरवानी का शव मिला था. रात 10.30 बजे अंशिका के ससुराल पक्ष की तरफ़ से घरवालों को फोन कर मौत की ख़बर दी गई.
जैसे ही उसके घरवालों को इसकी ख़बर मिली, वे लोग बड़ी संख्या में अंशिका के ससुराल पहुंच गए. वहां ससुराल और मायके वालों के बीच मारपीट हुई. अंशिका के परिवार वालों का आरोप है कि या तो उसे ससुराल वालों ने मार दिया या फिर उनसे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक़, ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने बाहरी लोगों को भी मौके पर बुला लिया. इससे बात और बढ़ गई. इस बीच रात 12 बजे मायके वालों ने मकान के निचले हिस्से में आग लगा दी. आग देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई. इस आगजनी में आंशिका के सास-ससुर की मौत हो गई.
मामले में प्रयागराज के DCP (सिटी) दीपक भूकर ने बताया, "पुलिस को रात 11 बजे कॉल के ज़रिए ख़बर मिली. ख़बर ये कि अंशिका केसरवानी ने आत्महत्या कर ली है. मौक़े पर ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोग मौज़ूद थे."
ये भी पढ़ें - मां ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया, मामला खुला तो कोर्ट भी परेशान हो गया!
बताया गया कि झगड़े के दौरान मायके पक्ष ने ससुराल वालों को घर में बंद करके उसमें आग लगा दी. पुलिस ने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया. साथ ही, फ़ायर ब्रिगेड को ख़बर दी गई. फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. सुबह 3 बजे जब आग पर काबू पाया गया, तब पुलिस अंदर घुसी. वहां पुलिस को 2 डेड बॉडी मिलीं. इनकी पहचान अंशिका के ससुर राजेन्द्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है.
पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. सीनियर अधिकारियों के द्वारा मौक़े की छानबीन की जा रही है. मौक़े पर फ़ोर्स तैनात की गई है.
वीडियो: बिहार: पत्नी के मर्डर केस में जेल में बंद था पति, ससुरालवाले महिला को जालंधर से खोज लाए









