हेड मास्टर साहब शराब के नशे में स्कूल आए, लड़खड़ाए और बच गए, गनीमत रही कि गिरे नहीं. लेकिन, उस समय कुछ गिरने और उसमें चोट लगने की आवाज आई, ये था वो तानाबाना, जिसे बड़ी मेहनत और शिद्दत के साथ बुना गया था, देश निर्माण की नींव मजबूत करने के लिए.
लड़कियों का स्कूल, हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे, लड़खड़ाए फिर...
उन्नाव के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर का Video जमकर वायरल

अब आते हैं खबर पर. मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेडमास्टर स्कूल में नशे की हालत में यहां-वहां लड़खड़ाते हुए दिखे. मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो बीएसए ने कार्रवाई की.
आजतक से जुड़े विशाल सिंह चौहान की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये वीडियो उन्नाव जिले के सफीपुर इलाके में स्थित गर्ल्स प्राइमरी स्कूल का है. पांच सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्कूल के अंदर हेडमास्टर नशे की हालत में घूम रहे हैं. उनसे चला भी नहीं जा रहा है. लड़खड़ाते हुए वो कुर्सी पर बैठ जाते हैं.
वीडियो वायरल हुआ तो बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संजय तिवारी तक भी जा पहुंचा. उन्होंने तुरंत हेडमास्टर को इसके लिए सस्पेंड कर दिया. BSA ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई है.
बीएसए संजय तिवारी ने आजतक को बताया,
'हमने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. जांच का आदेश दे दिया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर हेडमास्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. स्कूल जैसी जगहों पर इस तरह का काम कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'
इससे पहले ऐसा ही एक मामला यूपी के जालौन जिले में भी सामने आया था. यहां के एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्कूल के हेड मास्टर और एक टीचर शराब पीते नजर आए. इस दौरान सिगरेट, प्याज और नमकीन जैसा समान भी टेबल पर रखा दिखाई दे रहा है. वीडियो वायरल हुआ तो दोनों को सस्पेंड कर दिया गया.
खर्चा पानी: यूपी के 71 जिलों में हफ्तेभर से जीएसटी छापेमारी क्यों जारी है?













