The Lallantop

गर्लफ्रेंड की शादी रुकवानी थी, बंदे ने खुद के मर्डर की कहानी रची, वीडियो भी भेज दिया!

पुलिस ने प्रेमी को पकड़ा तो खुला कांड, बहन के घर छुपा था.

Advertisement
post-main-image
वसीम का वीडियो आने के बाद पुलिस उसे दिन रात ढूंढती रही लेकिन मामला कुछ और ही निकला | फोटो: आजतक

यूपी का संभल जिला. यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाने के लिए खुद के अपहरण और हत्या की झूठी कहानी रच डाली (Sambhal fake murder case). मर्डर का वीडियो वायरल कराया. लेकिन, मामला पुलिस तक पहुंच गया, और झूठ से पर्दा हट गया. युवक पकड़ा गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अभिनव माथुर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला संभल के असमोली थाना क्षेत्र के शबाजपुर कला गांव का है. पुलिस के मुताबिक यहां के वसीम का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों के परिवारों को इसके बारे में पता था. लेकिन, अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण दोनों के परिवार के लोग शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे. पिछले दिनों युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया. 24 अप्रैल को युवती की शादी होनी थी.

फिर वसीम ने की प्लानिंग

वसीम किसी भी कीमत पर युवती की शादी रुकवाना चाहता था. इसके लिए उसने खुद के अपहरण और हत्या की झूठी कहानी बनाई. जिसका मकसद लड़की के परिवार वालों को फंसाना था. 24 अप्रैल को प्रेमिका की शादी होनी थी. 23 अप्रैल की शाम को वसीम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा.

Advertisement

रात में वसीम के छोटे भाई शारिक के व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया. इसमें वसीम के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर खून लगा हुआ था. जीभ बाहर निकली हुई थी. वीडियो देख परिवार में चीख-पुकार मच गई. सभी को लगा कि वसीम की हत्या हो गई है. इसके बाद वसीम के परिवार के लोग असमोली पुलिस थाना पहुंचे और प्रेमिका के परिवार पर वसीम की हत्या का आरोप लगाया. साथ ही वसीम का वीडियो भी दिखाया.

असमोली थाना पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन वसीम के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली. इसके बाद थाना पुलिस परिजनों को साथ लेकर वसीम की लाश ढूंढने के लिए जंगल की खाक छानने लगी. 23 अप्रैल की रात से लेकर 24 अप्रैल की सुबह तक वसीम की तलाशी चली, लेकिन वह नहीं मिला.

जब बहन को फोन किया गया बात खुल गया

पुलिस वसीम को ढूंढ ही रही थी, इस दौरान परिवारवालों ने मुरादाबाद जिले में रहने वाली वसीम की बहन को फोन किया. उन्हें बताया कि वसीम की हत्या हो गई है. यह बात सुनकर बहन हैरान रह गई. उसने परिवार को बताया कि वसीम ठीक-ठाक है और उसके घर पर है. जानकारी मिलते ही वसीम के परिजन असमोली थाना पुलिस के साथ मुरादाबाद पहुंचे. पुलिस ने वसीम को उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया.

Advertisement

पुलिस की पूछताछ में वसीम ने बताया कि वह प्रेमिका की शादी रुकवाना चाहता था. इसलिए खुद के अपहरण और हत्या किए जाने की झूठी कहानी रची. पुलिस ने इस मामले में वसीम के एक दोस्त अनस को भी गिरफ्तार किया है, अनस ने ही वसीम का वीडियो रिकॉर्ड किया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया.

वीडियो: यूपी और बिहार वाले बेंगलुरु में मकान मालिकों से क्यों परेशान हैं?

Advertisement