The Lallantop

अपने सिर से भूत उतारने के लिए चाची ने ले ली दो बच्चों की जान! पुलिस को इस बात से शक हुआ

UP में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने ही भतीजों की जान ले ली. सवाल ये कि महिला ने आखिर ऐसा क्यों किया.

Advertisement
post-main-image
कुछ दिन पहले बच्चे के भाई की जान भी चली गई थी. (Image: India Today)

अंधविश्वास की वजह से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar, UP) में दो बच्चों की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है. बच्चों की हत्या के पीछे उनकी चाची का हाथ बताया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी चाची और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मामले में जिस तांत्रिक का हाथ बताया जा रहा है, वो अभी फरार है.

Advertisement

आज तक की खबर के मुताबिक घटना मुजफ्फरनगर के खतौली इलाके की है. जहां 17 मई को कैलावड़ा गांव में एक घर से सात साल के बच्चे की लाश मिली. पुलिस को बुलाया गया. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

लेकिन जब पुलिस ने और सबूत खोजे तो मामला किसी और तरफ इशारा कर रहा था. पुलिस को शव के पास तंत्र-मंत्र का सामान भी मिला. जिसके साथ एक चिट्ठी भी थी. बताया जा रहा है चिट्ठी में लिखा था कि अब शांति मिले… आत्मा को शांति मिले.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'फोन आया... मैं थाने गया', पोर्श कार हादसे के आरोपी को बचाने के आरोप पर अजित पवार के MLA क्या बोले?

मामले में एक और गंभीर बात ये है कि इससे पहले 24 अप्रैल को ही, मृत बच्चे के पांच साल के भाई की बॉडी भी संदिग्ध हालात में मिली थी.  लेकिन उस वक्त घरवालों को लगा कि बच्चे की जान किसी बीमारी की वजह से गई होगी. इसलिए उन्होंने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया था.

क्यों की मासूमों की हत्या

मासूमों की हत्या के पीछे अंधविश्वास को वजह बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि चाची ने अपने सिर से प्रेत आत्मा का साया उतारने के लिए ऐसा किया. मामले में एक तांत्रिक के शामिल होने की बात भी कही जा रही है.

Advertisement

आज तक के मुताबिक जब पुलिस ने मामले में जांच की, तो मासूम की हत्या में उसकी चाची के हाथ होने का शक हुआ. जिसके बाद बच्चों की चाची और चाची की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है.

वीडियो: सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर अरेस्ट, मुंबई से गुजरात भाग निकले थे

Advertisement