दो बीवियों वाले आदमी को यूपी में सरकारी जॉब नहीं मिलेगी
वैकेंसी निकली थी उर्दू टीचर्स की. नियुक्ति के ऑर्डर के साथ ये निर्देश आया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
उत्तर प्रदेश की स्टेट गवरमेंट नया नियम लाई है. इस नियम से दो बीवी वालों की जान पर बन आई है. क्योंकि उनको सरकारी जॉब मिलेगी नहीं. तैयारी फैयारी सब धरी रह जाएगी. उनके एप्लीकेशन नहीं लिए जाएंगे. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसका विरोध किया. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने कहा ये ठीक नहीं है. मुसलमानों को हकों की मुखालफत है. इस वजह से जॉब में पाबंदी ठीक नहीं है. दरअसल यूपी में 3500 उर्दू टीचर्स की वैकेंसी निकली. वेकेंसी के साथ ही आ गया सरकार का ऑर्डर. कि जिन लोगों ने दो शादियां की हैं. दोनों बीवियां जीवित हैं, वो अप्लाई न करें. उनको नौकरी नहीं मिलेगी. वो औरतें भी इस नियम में आएंगी. जिन्होंने दो बीवियों वाले आदमी से शादी की है. अब देखो भैया दो शादियां होने पर जिम्मेदारी दोगुनी बढ़ जाती हैं. और गवरमेंट सुविधाएं काट देती है. कोढ़ में खाज जैसी समस्या है ये. जब घर में कमाने वाला एक हो तब तो पूछोई मत. इस नियम के आने से पहले आंखें खुल जानी चाहिए थी. एक पत्नी होते हुए दूसरी की क्या जरूरत? घर में पैसा नहीं होगी तो बेवजह झांय झांय होगी अलग. अगर पैसा है तो नौकरी की क्या जरूरत? अपने हिसाब से देख लो जो सही बन पड़े करो.
Advertisement











