The Lallantop

बंदरों से बचाव के लिए रखे लंगूर ने बरेली रेलवे स्टेशन पर यात्री का कान काट लिया

बरेली के इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर एक लंगूर ने यात्री पर हमला कर उनका कान काट लिया. कान काटने के बाद लंगूर वहां से भाग निकला. पीड़ित के शोर सुनने के बाद जमा हुए यात्रियों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना के बाद अधिकारियों ने स्टेशन से लंगूरों को हटवा दिया.

Advertisement
post-main-image
बरेली के एक रेलवे स्टेशन पर लंगूर ने यात्री का कान काट लिया क्रेडिट - इंडिया टुडे

बरेली के इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर एक लंगूर ने यात्री पर हमला कर उनका कान काट लिया. कान काटने के बाद लंगूर वहां से भाग निकला. लंगूर के हमले में लहुलुहान हुए पीड़ित यात्री को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज शुरु किया गया.     

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली ग्रामीण इलाके में रहने वाले रामवृक्ष किसी काम से शहर आए थे. और काम खत्म करके अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे. वे रेलवे स्टेशन की विंडो से टिकट खरीद रहे थे, तभी अचानक से लंगूर ने इन पर हमला कर दिया.इससे पहले वो कुछ समझ पाते या संभल पाते लंगूर ने उनका कान काट लिया और वहां से भाग निकला. पीड़ित के शोर सुनने के बाद जमा हुए यात्रियों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद उनको छुट्टी दे दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें - लंगूर जी चीलर हेर दो, उसने बच्चे को पुच्ची भी दे दी, आज मुस्काए नहीं तो ये वीडियो देखें!

लंगूर के हमले में घायल रामवृक्ष बरेली के एक स्कूल में चौकीदारी और माली का काम करते हैं. ड्यूटी पूरी करके वह घर लौट रहे थे. तभी स्टेशन पर लंगूर ने उन पर हमला कर दिया.

Advertisement

बताया जा रहा है कि स्टेशन पर बंदरों का आतंक रहता है. वे आए दिन यात्रियों पर हमला करते रहते हैं. इसी वजह से इज्जत नगर रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने कुछ दिन पहले किराए पर लंगूर मंगाए थे. माना जाता है कि लंगूर के डर से बंदर भाग जाते है. लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया. जिसके बाद अधिकारियों ने स्टेशन से लंगूरों को हटवा दिया. हालांकि अधिकारियों ने इस घटना के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया. उनका कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.

वीडियो: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के मथुरा दौरे की सुरक्षा में लंगूर क्यों लगाया गया?

Advertisement
Advertisement