The Lallantop

कोलकाता: अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिरा, 14 लोगों की मौत

ट्रैफिक पूरी तरह से ठप. 150 लोगों के दबे होने की आशंका. देखिए तस्वीरें, वीडियो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कोलकाता में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया.  नॉर्थ कोलकाता में गणेश टॉकीज के पास एक अंडर कंस्ट्रक्शन पुल गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि 78 से ज्यादा घायल हैंय हादसे की वजह से पूरा ट्रैफिक ठप है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं, घटनास्थल पर NDRF की 2 टीमें भेजी गई हैं. https://twitter.com/ANI_news/status/715481675203870720 घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. ये पुल काफी वक्त से बन रहा था, ऐसे में पुल के गिरने से लोगों में काफी गुस्सा है. पुल जहां गिरा है, वो घनी आबादी वाला इलाका है. इस पुल का कंस्ट्रक्शन 2009 में शुरू हुआ था. बनकर तैयार होने पर ये कोलकाता का सबसे लंबा फ्लाईओवर होता.  देखिए पुल गिरने के बाद का वीडियो.. https://twitter.com/ANI_news/status/715449345902915584 बताया जा रहा है कि पुल के मलबे में करीब 150 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है. देखिए पुल गिरने के बाद की तस्वीरें.. kolkata 5
kolkata 6
  kolkata 4
kolkata
kolkata-2
   

Advertisement
Advertisement