The Lallantop

पापा की इमोशनल साजिश, अपने बच्चे को किया किडनैप

रिश्तेदारों का क़र्ज़ नहीं चुका पा रहा था, इसलिए उठाया ऐसा कदम.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली में एक बाप ने कर्ज चुकाने का तगादा करने वाले रिश्तेदारों से निजात पाने के लिए अपने ही बच्चे को किडनैप कर लिया. उसके बाद अपने घर पर फोन कर फिरौती की रकम भी मांग ली. लेकिन दिमाग से तेजा नहीं थे. पकड़े गए. पापा हैं मोहम्मद अयूब. 40 साल के हैं. 40 हजार का ही कर्ज था इन पर. कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए अपने भतीजे ताजिम के साथ प्लान बनाया. और उठवा लिया अपने ही बच्चे को. 12 अप्रैल को सीमापुरी थाने में बताया कि उनका 10 साल का बेटा अमन गायब हो गया है. पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया. 17 अप्रैल को अमन की मां अमीर जहां के मोबाइल पर फिरौती के लिए फ़ोन आया. रकम मांगी 7 लाख. फ़ोन आते ही घर वालों ने पुलिस को बताया. खबर मिलते ही जिला पुलिस ने छान-बीन शुरू कर दी. पता चला अयूब ने अपनी पत्नी के अलावा अपने एक जानकार मेहदी हसन को भी फ़ोन किया था. पुलिस ने मेहदी हसन से पूछताछ की. इसके अलावा जिसके नाम से दोनों सिम इशू कराए गए और जिसने बेचे, उन्हें धर लिया. जिससे पुलिस भतीजे ताजिम और अयूब तक पहुंच गई. पूछताछ में अयूब ने सब उगल दिया. बच्चे को किडनैप करने का सारा प्लान बता दिया. भतीजे के साथ बेटे को मुरादाबाद रवाना कर दिया. बच्चा तो ठीक हालत में मिल गया है. लेकिन भतीजा फरार है. पूछताछ में अयूब ने बताया कि उसपर 40 हजार का कर्ज था. उसे लगा था कि अपने बच्चे की किडनैपिंग करेगा तो रिश्तेदार तगादा करना बंद कर देंगे.

Advertisement
Advertisement