The Lallantop

सरकारी इमारत के 2nd-3rd फ्लोर पर आग लगी, 7th-8th फ्लोर पर रखीं 4000 EVM जलकर खाक हो गईं

कोलकाता के अलीपुर में सरकारी भवन में लगी आग में 4000 EVM मशीनें जलकर खाक हो गईं. सबसे बड़ा सवाल ये है कि दूसरी-तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग बीच की मंजिलों को छोड़कर सीधे EVM वाले फ्लोर तक कैसे पहुंची?

Advertisement
post-main-image
सरकारी बिल्डिंग में आग से 4 हजार ईवीएम मशीनें खाक हो गईं. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके में एक सरकारी बिल्डिंग में लगी आग में लगभग 4 हजार EVM मशीनें जलकर नष्ट हो गईं, जिनका उपयोग हाल ही में विधानसभा चुनाव में किया गया था।
  • आग दूसरी और तीसरी मंजिल पर शुरू हुई लेकिन बीच के तीन फ्लोरों को छोड़े बिना सीधे सातवीं और आठवीं मंजिल तक फैल गई, जिससे घटना की प्रकृति की जांच चल रही है।
  • राज्य सरकार ने घटना के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा फोरेंसिक विभाग ने मौके से सैंपल लेकर आग की सटीक कारण पता करने के लिए कार्यवाही शुरू की है।

दक्षिणी कोलकाता के अलीपुर इलाके में एक सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से 4 हजार EVM मशीनें जलकर खाक हो गईं. चौंकाने वाली बात ये है कि आग 9 मंजिला बिल्डिंग के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर लगी, लेकिन कथित तौर पर EVM मशीनें 7वीं और 8वीं मंजिल पर रखी थीं. अब जांच की जा रही है कि बीच के तीन फ्लोर को छोड़कर आग EVM वाली मंजिल पर कैसे पहुंच गई? आग में जो EVM जलकर खत्म हो गईं, उनसे इसी साल विधानसभा चुनाव में 10 सीटों पर वोटिंग कराई गई थी.

Advertisement

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री कौशिक चौधरी ने 4 हजार EVM मशीनों के जलकर राख होने की घटना की पुष्टि की है. मंत्री भी घटना की इस ‘विचित्रता’ से हैरान हैं. उन्होंने मौके पर जाकर घटना का जायजा भी लिया. इसके बाद कौशिक चौधरी ने कहा कि सरकारी बिल्डिंग में लगी ये आग सामान्य घटना नहीं लगती. मिड डे मील स्कीम का दफ्तर और कुछ सरकारी कार्यालय आग से बच गए, लेकिन 4 हजार EVM मशीनें खाक हो गईं. इस बात की जांच की जा रही है कि क्या घटना से पहले तोड़फोड़ की गई थी? 

मंत्री ने बताया कि आग सबसे पहले दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई थी. लेकिन यह चौथी, पांचवीं और छठवीं मंजिल को प्रभावित किए बिना सीधे सातवें और आठवें फ्लोर पर पहुंच गई. ऐसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि आग में जलीं EVM मशीनों से ही हाल में 10 सीटों पर विधानसभा चुनाव कराए गए थे. इसकी FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. फोरेंसिक विभाग के अफसरों ने मौके से सैंपल जुटा लिए हैं.

Advertisement
बिल्डिंग में कई सरकारी दफ्तर मौजूद

बता दें कि कोलकाता के अलीपुर इलाके में एक सरकारी बिल्डिंग में 10 जून को आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां लगाई गई थीं. दमकल के अफसरों ने बताया कि बिल्डिंग में राज्य सरकार के कई विभाग मौजूद हैं. इसी इमारत में साउथ-24 परगना की जिला परिषद का कार्यालय भी है. इस जिला परिषद पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का कब्जा है. 

जिले को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है. टीएमसी के गिरफ्तार नेता जहांगीर खान का दफ्तर भी यहीं है, जो साउथ-24 परगना जिला परिषद के कर्माध्यक्ष भी हैं. कर्माध्यक्ष जिला परिषद की कई समितियों का प्रमुख होता है.

वीडियो: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, कल्याण बनर्जी ने ममता के सामने रखी 'मैं या अभिषेक' की शर्त

Advertisement

Advertisement