नकली पिस्तौल दिखाकर फुर्सत से डाला डाका
भोपाल के बागसेवनिया की घटना है. मास्क पहनकर आए बैंक में. और उड़ा ले गए नकद.
Advertisement

gifsec
भोपाल के बागसेवनिया में दो अंजान लोगों ने यूको बैंक के आनंद विहार ब्रांच से करीब 6 लाख रुपये लूट लिए. वो भी स्टाफ को नकली पिस्तौल दिखाकर. उनके चेहरे मास्क से ढ़के हुए थे. पुलिस को लोगों ने डकैती की जानकारी दी. उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके. पर उनके हाथ कुछ न लगा. इधर दोनों लूटेरे सोच रहे थे कि पैइसा उड़ा ले जाएंगे. पर सीसीटीवी कैमरे ने धर लिया. पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. आज कल ये सही फैशन चला है, डकैती हो जाए, चोरी हो जाए. बाद में कैमरा से फुटेज मिल जाता है. लेकिन ये दोनों अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं. पुलिस दोनों को खोजने में लगी है. सीसीटीवी फुटेज का एक हिस्सा ये रहा. तुम भी देखो. कित्ती फूर्सत में डकैती की है दोनों ने. https://twitter.com/ANI_news/status/715214982397370368
Advertisement











