सोशल मीडिया, रील के जमाने में लोग कुछ अलग हटकर काम करने की कोशिश में लगे रहते हैं. लोगों का टैलेंट भर-भरकर सामने आता है. भले उनसे वो कमाई कर रहे हों या नहीं. लाखों लोगों तक उनका टैलेंट पहुंच जाए, यही उनकी संतुष्टि होती है. लेकिन यूपी में एक व्यक्ति ने कमाई के लिए अनूठा प्रयोग किया है. अंबेडकरनगर में दो सगे भाइयों ने एक कार को ‘हेलीकॉप्टर’ बना दिया. दोनों भाई का सपना था कि वो इस ‘कार हेलीकॉप्टर’ को शादी में बुकिंग के लिए चलाएंगे और पैसा कमाएंगे. लेकिन इस प्लान से पहले ही यूपी पुलिस की नजर पड़ गई.
यूपी के भाइयों ने कार को बना डाला 'हेलीकॉप्टर', दुनियाभर के वैज्ञानिक शर्मिंदा हो जाएंगे!
दोनों भाई मॉडिफाइड कार को पेंटिंग कराने ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया.

कार से हेलीकॉप्टर बने वाहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस अड्डे का है. दोनों भाई खजूरी बाजार इलाके के रहने वाले हैं. एक का नाम ईश्वरदीन है, जबकि दूसरे का परमेश्वरदीन. दोनों ने अपनी Wagon R कार को मॉडिफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया. उसके ऊपर बाकायदा पंखा लगाया गया है. पीछे लोहे की चादरों को गोल कर, जैसे 'हेलीकॉप्टर' के पीछे बना होता है, वैसा ही आकार दिया गया. ताकि वो पूरी तरह देखने पर हेलीकॉप्टर लग सके.
पुलिस ने वाहन को सीज कियारिपोर्ट के मुताबिक, कार मॉडिफाई करने के बाद दोनों भाई उसे पेंटिंग करवाने ले जा रहे थे. वो जैसे ही अंबेडकरनगर के अकबरपुर बस स्टेशन के पास पहुंचे, ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस ने एक्शन में आते हुए उस कार को सीज कर लिया. हालांकि बाद में जुर्माना लेकर वाहन को छोड़ दिया गया. पुलिस ने उसे इस्तेमाल न करने की हिदायत भी दी.
सोशल मीडिया पर कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं. X (पहले ट्विटर) पर गौरव श्यामा पांडेय नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा,
“बताइए, टैलेंट की कद्र ही नहीं है. अंबेडकर नगर में दो भाइयों ने कार को हेलीकॉप्टर बना दिया था. पेंट कराने ले जा रहे थे. पुलिस ने धर लिया. गाड़ी(हेलीकॉप्टर) सीज कर दी.”
वहीं एक और यूजर जयसिंह प्रताप यादव ने पोस्ट किया,
पुलिस ने क्या कहा?"अंबेडकर नगर- दो भाइयों ने एक पुरानी कार को मॉडिफाई कर 'हवाई जहाज' बना डाला. दोनों भाइयों का सपना था कि कार को मॉडिफाई कर 'हेलीकॉप्टर' बना देने से वो दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी में बुकिंग पर इसे चला सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं. पुलिस (ने) एमवी एक्ट के तहत सीज किया."
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सुरक्षा के नजरिये से चौकसी बढ़ा दी है. रविवार, 17 मार्च को इसी के तहत अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी दोनों भाई इस कार को पेटिंग के लिए ले जा रहे थे. पुलिस ने मॉडिफाइड कार को बरामद कर 207 MB (मोटर व्हीकल) एक्ट के तहत सीज कर लिया है. मॉडिफिकेशन बिना आरटीओ डिपार्टमेंट के अनुमति के नहीं किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- बाइक की टंकी में शराब भरकर ले जा रहा था, 8वीं पास स्टूडेंट का जुगाड़ देख हर कोई हैरान!
वीडियो: सोशल लिस्ट: मिया खलीफा वायरल वीडियो में सड़क पर महिला से लड़ते आईं नज़र, लोगों ने क्यों घेरा?













