# देख लेना इस बार का आईपीएल RCB ही जीतेगी. # मल्टी लेवल मार्केटिंग मस्त कॉन्सेप्ट है. मेरा खुद हर हफ्ते दस बीस हज़ार रुपए का चेक आ जाता है. # मुरथल का एक परांठा पूरा खा लो तो ज़िंदगीभर फ्री में खिलाते हैं वो लोग. मैं तो उनका चैलेंज जीत भी चुका. # ही मैन, स्पाईड मैन, सुपर मैन सब बकवास है, असली सुपर हीरो तो अपना शक्तिमान ही है. # आई फोन टेन ले लिया? पावर बैंक भी ले लो. # मुझे 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' पिछले साल की सबसे बेस्ट मूवी लगी थी. # टी सीरीज़ सब्सक्राइब किया आपने? # मैम स्पॉइलर अलर्ट. गेम ऑफ़ थ्रोन्स के फाइनल सीज़न में थानोस मर जाता है.हमारे गेस वर्क में 'पॉलिटिक्स' यानी राजनीति नहीं आई है. तो महफ़िल की शमा आप तक बढ़ाते हैं और आपसे पूछते हैं कि बताइए, गेस कीजिए सुरजेवाला, प्रियंका गांधी से क्या कह रहे होंगे? ऐसा करते हुए किसी को डिफेम नहीं करेंगे तो अपनी क्रिएटिविटी पर दिल से मुस्करा पाएंगे. और, जैसा शुरुआत में प्रॉमिस किया था, अब आपको बताता हूं कि क्यूं रोफल गांधी वाले हैंडल को मैं ढाईवें' तरीके का ट्विटर हैंडल कहता हूं. ट्विटर में ढाई तरह के हैंडल होते हैं. पहले मैं लिखने वाला था तीन तरह के होते हैं लेकिन पता चला कि तीसरे तरह का हैंडल, हैंडल होने के सारे क्वालिटी टेस्ट पास नहीं कर पाता इसलिए वो अपने आप में आधे तरह का ही कंसीडर किया जाएगा. तो ये तीन हैंडल कुछ यूं होते हैं - 1) वेरीफाइड - न न! इस तरह के हैंडल न आधार से लिंक्ड होते हैं न उनका पुलिस वेरिफिकेशन होता है. बस ये वो हैंडल होते हैं जिनके बारे में ट्विटर को पता होता है कि ये उसी बंदे के हैं जिसका हैंडल पर नाम है. और ट्विटर इस बात की गारंटी के रूप में इन हैंडल्स को ब्लू टिक दे देता है. ब्लू टिक लगना आज के दौर में ठीक ऐसा ही स्टेटस सिंबल है जैसे रामायण के दौर में कलर टीवी का होना. 2) नॉन-वेरीफाइड - ऊपर वाली कैटगरी में जो नहीं आते वो सब इस वाली में आते हैं हम में से ज़्यादतर लोगों के ऐसे ही हैंडल होते हैं. जिनके आगे नीले रंग से 'राइट' का निशान नहीं लगा होता. 2.5) पैरोडी एकाउंट - इनका ट्विटर में रायता फ़ैलाने से लेकर महफ़िल या अड्डा जमाने तक कई काम होते हैं. ये किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि एक सोच, एक आइडिया, एक ख़ास तरह की बकैती को बिलॉन्ग करते हैं. बेशक इसको हैंडल करने वाला या वाले व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह ही क्यों न हों. तो ये होते हैं 'ढाईवें' तरीके के ट्विटर हैंडल. और मुझसे पूछें तो ट्विटर गुलज़ार है.
अंततः





.webp?width=60&quality=70)





