The Lallantop

'मैं मुसलमान, मेरा हक है...', लड़कियों को रोका-टोका, फिर वीडियो डाल दिया, क्लास लग गई!

पूछा- गैरों के साथ घूम रही हो? सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास...

Advertisement
post-main-image
बिना परमिशन महिलाओं की वीडियो पोस्ट करने वाला शख्स बुरी तरह ट्रोल (फोटो- ट्विटर वायरल वीडियो)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दो महिलाओं को प्रताड़ित करते हुए एक शख्स पूछ रहा है कि तुम पति को छोड़कर गैरों के साथ मार्केट क्यों घूम रही हो (Muslim Women Viral Video). शख्स उनसे पुलिस के पास चलने को भी कहता है. वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया गया- मां बाप की दी हुई आजादी का फायदा उठाते हुए गैरों के साथ घूम रही लाडली. अब ट्विटर यूजर्स ने शख्स की जमकर क्लास लगाई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो मोहम्मद तनवीर नाम के यूजर ने 24 अप्रैल को पोस्ट किया. बायो में लिखा है कि वो एक पत्रकार है. कैप्शन दिया,

ईद की शॉपिंग के बहाने, मां बाप की दी हुई आजादी का फायदा उठाते हुए गैरों के साथ घूमती हुई मां बाप की लाडली. और दो अपनी बहन बेटियों को आजादी. और जो कोई फिक्र मंद मुस्लिम लड़का टोकेगा तो धमकी देंगी. मुर्तद होती जा रही लड़कियां.

Advertisement

वीडियो में एक शख्स महिलाओं से उनके पापा या भाई को फोन करके बुलाने को कह रहा है. जब एक महिला विरोध करते हुए पूछती है कि आप होते कौन हैं हमसे ये बोलने वाले तो वो कहता है,

मेरा हक है. मैं मुसलमान हूं तुम भी मुसलमान हो. मेरा हक है पूछने का. पता तो चले क्या मैटर है.

मामले पर ट्विटर यूजर्स के गुस्से वाले रिएक्शन सामने आए हैं. कई लोगों ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. @irenaakbar नाम की यूजर ने लिखा-  

Advertisement

लड़कियों को परेशान करने वाले इन पुरुषों पर शर्म आती है. लड़कियों की पहचान छिपाए बिना वीडियो शेयर करने पर आपको शर्म आनी चाहिए. क्या आप ना-मेहरम के साथ घूमने वाले मुस्लिम पुरुषों की भी इस तरह की पुलिसिंग करते हैं? या आप केवल महिलाओं को प्रवचन देते हैं? आप किसी मुसलमान को धर्मत्यागी कैसे कह सकते हैं?

सफाई देते हुए मोहम्मद तनवीर लिखता है,

जब लोगों को घूमने में तकलीफ नहीं हो रही तो मुझे वीडियो डालने में क्या तकलीफ. जिस तरह आपका राइट है बोलने का वैसे ही सबका है. बात खत्म. जिस को जो गलत लगता है, गलत बोलेगा. जिसको जो सही लगता है, सही बोलेगा.

कॉमेंट में @sudhansh6359 नाम के यूजर ने लिखा,

लड़कियों को परेशान करना और उनकी स्वतंत्रता का हनन करना कभी भी स्वीकार्य नहीं है. इन लड़कों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

अश्विनी यादव ने लिखा-

चाहे जिसके साथ घूमे. आप लोग होते कौन हो समाज के ठेकेदार बनने वाले.... जिसको जहां जाना है जाए.

@RupenderaS नाम के यूजर ने दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालिवाल को टैग करते हुए लिखा,

कृपया इस वीडियो में महिलाओं के खिलाफ हो रही गुंडागर्दी और जबरन वीडियो बना कर पोस्ट कर महिला की निजता का हनन करने वाले पर कानूनी कार्रवाई करें.

@farooquisana ने लिखा,

कौन हो जो बिना कन्सेंट के दो लड़कियों की वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हो. और आपको क्या मतलब है वो भाई के साथ हैं या दोस्त के साथ.

@that_moonchild नाम की यूजर ने लिखा,

आप ना उनके बाप हैं ना ही भाई जो इतना हक जमा रहे हो.

हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने वीडियो बनाने वालों का समर्थन किया. सबकी अपनी राय है. आपका क्या सोचना है इस पर, हमें कमेंट करके बताएं.

वीडियो: Reels बना रहे लोगों को क्या नापने लगी पुलिस? यह वीडियो बंपर वायरल

Advertisement