The Lallantop

'मेरे और राहुल राज के बीच आई थी प्रत्यूषा'

TV एक्ट्रेस सलोनी का दावा. 4 साल से राहुल राज से रिलेशनशिप में थी मैं. उसने धोखा दिया.

Advertisement
post-main-image
सलोनी शर्मा
प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है. टीवी एक्ट्रेस सलोनी शर्मा ने कहा है कि वह और राहुल रिलेशनशिप में थे, लेकिन प्रत्यूषा उनके 'बीच में आई'. सलोनी और राहुल 4 साल से रिलेशनशिप में थे. सलोनी कई सीरियल्स में काम कर चुकी है. सलोनी ने चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को मीडिया से बात की. बताया कि मैं कभी वो इंसान नहीं थी जो राहुल और प्रत्यूषा के बीच में आई. वो प्रत्यूषा थी जो मेरे और राहुल के बीच में आई थी. मैं और राहुल 4 साल से रिलेशनशिप में थे. वो मेरा बिजनेस पार्टनर भी था. सलोनी का दावा है कि राहुल उनके साथ प्रत्यूषा को भी डेट कर रहा था. पर वह इस बात से अनजान थी. प्रत्यूषा ने जब अपनी बर्थडे पार्टी में मीडिया के सामने राहुल से शादी का ऐलान किया तब सलोनी को इस बात का पता चला. इसके बाद उन्होंने राहुल से ब्रेकअप कर लिया. सलोनी के मुताबिक, इवेंट मैनेजमेंट कंपनी सेटअप करने के लिए उन्होंने राहुल को 30 लाख रुपये दिए थे. उन्होंने बताया, 'सच पता चलने के बाद मैं अपने पैसे लेने प्रत्यूषा के मुंबई वाले घर पहुंचीं. लेकिन वो मुझे देखते ही गुस्से से लाल हो गई. उसने मुझे अपने बेडरूम में मारा-पीटा. उसने राहुल को भी मुझे मारने को कहा. साथ ही मेरे पैसे देने से भी मना किया. इतनी बेइज्जती के बाद मैं वहां से सीधे बांगर नगर पुलिस स्टेशन गई. और दोनों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराई.' इसके बाद सलोनी राहुल से कई बार अपने पैसों के लिए मिली. पर प्रत्यूषा से उसका मिलना नहीं हुआ. सलोनी के मुताबिक, प्रत्यूषा ने जबरन राहुल से उसका ब्रेकअप कराया. उसके खिलाफ राहुल के कान भरे. राहुल ने अपनी शादी और तलाक की बात प्रत्यूषा और सलोनी दोनों से छिपाई थी. सलोनी को राहुल के दोस्तों से ये बात पता चल गई. उन्होंने राहुल से कई बार तलाक के पेपर्स दिखाने को कहा पर उसने कभी नहीं दिखाए. सलोनी कहती है कि अब मैं इस जाल से छूट चुकी हूं. पर मेरे जैसी और भी कई लड़कियां होंगी जिसे राहुल ने पैसे और ऐशो-आराम के लिए फंसाया होगा. राहुल प्रत्यूषा सुसाइड केस का अभियुक्त है. 18 अप्रैल तक राहुल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे रखी है. बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के  मुताबिक, पिछले दो दिनों से वो बांगर नगर पुलिस स्टेशन जा रहा है. पुलिस उसका बयान रिकॉर्ड कर रही है. प्रत्यूषा की मां सोमा बनर्जी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को चिठ्ठी लिखी है. उन्होंने गुजारिश की है कि केस की जांच क्राइम ब्रांच करे.
  • यह स्टोरी जागृतिक ने लिखी है, जो हमारे साथ इंटर्नशिप कर रही हैं.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement