The Lallantop

हाथ में नए नोट की गड्डी देखते ही उसे BJP नेता की बेटी बता देने की जल्दबाजी क्यों?

कुमार विश्वास ने भी रीट्वीट कर दिया. कौन है ये लड़की?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बाजार गर्म है. न्यूज़ वाली लाइन है. एकदम चाट न्यूज़ वाली. लेकिन बात सही है. बाज़ार गर्म है. और जब 2000 का नोट आया तो गरमी और बढ़ गयी. लोग सेल्फी-वेल्फ़ी डाल रहे हैं. ट्विटर पर. फेसबुक पर. इस टाइम 2000 का नोट लेकर सेल्फी खींचना गोल्ड मेडल जीतने जैसा प्रतीत हो रहा है. [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/TheTwistedBaba/posts/10156188019683644"] लेकिन इन्हीं सबके बीच कट्टरों और सिक्युलरों - लिबटार्ड्स में खिंचाई चल रही है. लोग एक दूसरे पर सवाल दाग रहे हैं. जिसने कहा कि दिक्कत हो रही है, उसे काला धन रक्षक बताया जा रहा है. जिसने कहा कोई दिक्कत नहीं है, वो भक्त कहा जा रहा है. ऐसे में ट्विटर और फ़ेसबुक आग फैला रहा है. एक जने हैं. नाम रक्खे हैं विशेष. ट्विटर पर @Vishesh4 के नाम के हैंडल से हैं. उन्होंने एक फ़ोटो देखी. ट्विटर पर साट दी. कहने लगे कि फ़ोटो में दिख रही बालिका केशव प्रसाद मौर्य की बेटी है. उसके हाथ में 2 हज़ार के नोटों की गड्डी है. जब आदमी एक बार में 4 हज़ार ही निकाल सकता है. और दिन में मात्र 10 हज़ार तो उसके हाथ में इतनी रकम कैसे आई. और इस ट्वीट को लपक के रीट्वीट किया शायर-ए-आज़म श्री कुमार विश्वास जी ने. Kumar visdhwas retweet विशेष जी ने पता नहीं 'कर्मा इज़ अ बिच' वाली कहावत सुनी या नहीं. लेकिन उन्हें 'इन्टरनेट इज़ अ बिच' वाली कहावत सुन लेनी चाहिए थी. इन्टरनेट पर कोई किसी को नहीं छोड़ता. कोई विजय हैं जो ट्विटर पर @centerofright नाम के हैंडल को हैंडल करते हैं. उन्होंने तुरंत केशव प्रसाद मौर्य के एफिडेविट को ट्विटर पर चेंप दिया. और दिखा दिया कि केशव प्रसाद मौर्य की तो एक भी बिटिया ही नहीं है. vijay KP Maurya daughter कुमार विश्वास ने अभी भी रीट्वीट किया ही हुआ है. उन तक संदेसा पहुंचाया जाए. प्लीज़. और रही बात फ़ोटो में दिख रही कन्या की, वो बैंक एम्प्लॉयी भी हो सकती है. सबसे ज़्यादा संभावना यही है कि वो बैंक में काम करती होगी. नोट की गड्डी लग गयी उसके हाथ में. और एक बात और, विश्वास जी को उसके हाथ में गड्डी देखते ही कैसे पता चल गया कि वो 10 लाख रुपये हैं. देखा जाए तो मालूम नहीं चल रहा है गड्डी कितनी मोटी है. लेकिन वाह री हठधर्मिता. लॉजिक को ताक पे रखवा देती है. जय हो!
ये भी पढ़ें:

खुद को तैयार कर लें, 1000 का नया नोट भी आ रहा है

कार्टून नहीं है ये, नोट पर गांधी जी की तस्वीर यहां से आई थी

नरेंद्र मोदी से पहले इस प्रधानमंत्री ने लिया था ऐसा बोल्ड डिसीजन

2000 रुपए के नोट को लेकर फैलाया जा रहा सबसे बड़ा झूठ!

नोट बैन: किसको चिंता करने की जरूरत है और किसको नहीं

अब से 500 और 2000 रुपए के बस यही वाले नोट लेना

   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement