The Lallantop

'फिर इतना घातक हमला होगा, दोबारा देश नहीं बन पाओगे', ट्रंप ने ईरान को ऐसी धमकी क्यों दी?

Trump on Strait of Hormuz: डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ईरान को धमकाते हुए लिखा कि इतना घातक हमला किया जाएगा कि ईरान का दोबारा एक देश के रूप में उठना नामुमकिन हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ विवाद पर क्या धमकी दी? (फोटो- ITG)

‘अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज़ में तेल सप्लाई के फ्लो को रोकता है तो अमेरिका 20 गुना ज़्यादा ताकत से हमला करेगा.’ अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को ये धमकी दी है. ट्रुथ सोशल पर धमकाते हुए उन्होंने लिखा कि इतना घातक हमला किया जाएगा कि ईरान का दोबारा एक देश के रूप में उठना नामुमकिन हो जाएगा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मंगलवार, 10 मार्च को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर चल रहे विवाद को लेकर उन्होंने कहा, 

अगर ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में तेल की सप्लाई को रोकने वाला कोई भी काम करता है, तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज़्यादा भीषण हमला करेगा. हम ऐसे हमले करेंगे जिससे ईरान के लिए एक राष्ट्र के रूप में फिर से खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा. मैं चाहता हूं कि ऐसा न हो. 

Advertisement
IRAN
ट्रंप का ट्रुथ सोशल पोस्ट. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, ये धमकी ईरान के एक बयान पर आई है. ईरान ने इससे पहले कहा था कि अगर अमेरिका ने हमला जारी रखा तो एक लीटर तेल भी ईरान से बाहर नहीं जाएगा. ट्रंप ने ये भी कहा कि उनका ये एफर्ट अमेरिका की तरफ से चीन समेत उन सभी देशों के लिए एक उपहार है जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ का इस्तेमाल करते हैं.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ का विवाद शुरू कैसे हुआ? 

दरअसल, 2 मार्च को ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ के सीनियर एडवाइजर, ब्रिगेडियर जनरल सरदार इब्राहिम जबारी ने कहा था,

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है. जो भी इसे पार करने की कोशिश करेगा, उसे हमारी नौसेना आग से खत्म कर देगी. अगर वो इस क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें निश्चित रूप से गंभीर और निर्णायक मुठभेड़ का सामना करना पड़ेगा. हम इस क्षेत्र में उनकी पाइपलाइनों को भी खत्म कर देंगे.

Advertisement

हालांकि, बाद में ईरान अपने बयान से पलट गया था.

ये भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद, ईरान बोला- ‘कोई भी जहाज गुजरा, तो जलाकर खाक कर देंगे’

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्या है?  

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक संकरा सा वॉटरवे यानी जलमार्ग है. ये फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है. और फिर आगे जाकर अरब सागर से मिल जाता है. इसके नॉर्थ में ईरान है. साउथ में UAE और ओमान हैं. इसके आसपास सारे ऐसे देश हैं जो बड़ी मात्रा में तेल प्रोड्यूस करते हैं. दुनियाभर में इसी रास्ते से तेल सप्लाई होता है. भारत में भी. 

STRAIT OF HORMUZ
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ (फोटो-इंडिया टुडे).

अमेरिका के एनर्जी इन्फॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, दुनिया के कुल पेट्रोलियम में से करीब 20% स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है. अरब देशों की अर्थव्यवस्था के लिए ये रूट बेहद अहम है. अगर ईरान ने इस रास्ते को बंद कर दिया तो दुनियाभर के लिए मुश्किल हो जाएगी.

वीडियो: दुनियादारी: ईरान का अगला सुप्रीम लीडर चुनने पर ट्रंप ने क्या डिमांड रखी?

Advertisement