The Lallantop

AI पर मीटिंग के बाद ट्रंप ने सुंदर पिचाई को सबके सामने कहा 'राक्षस'

US AI Leaders Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने Google के CEO Sundar Pichai को Monster कह कर तारीफ की है. ट्रंप ने पिचाई को यह बात एक AI मीटिंग के बाद कही. इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए वाइट हाउस में कई बड़ी कंपनियों के लीडर्स पहुंचे थे.

Advertisement
post-main-image
डॉनल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को मॉन्स्टर कहा है. (Courtesy- ITG/ Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 29 सितंबर को वाइट हाउस में AI विकास, सुरक्षा और निगरानी पर एक बैठक आयोजित की, जिसमें गूगल, मेटा और एंथ्रोपिक के CEO शामिल थे।
  • यह बैठक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास और निगरानी के बढ़ते महत्व के कारण बुलाई गई थी, जिसमें प्रमुख टेक कंपनियों के नेताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई।
  • मीटिंग के बाद सुंदर पिचाई ने AI विकास के लिए कॉर्पोरेट गवर्नेंस प्रैक्टिस अपनाने की जानकारी दी, जो AI प्रौद्योगिकी के सतत विकास की दिशा में कदम माना जाएगा।

‘यह आदमी एक मॉन्स्टर है, इन्हें कोई नहीं जानता.’ यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गूगल के CEO सुंदर पिचाई की तारीफ में कही है. मंगलवार, 29 सितंबर को ट्रंप ने वाइट हाउस में एक मीटिंग की. इसमें दुनिया की सभी बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के CEO और लीडर्स शामिल हुए. ट्रंप की मीटिंग में सुंदर पिचाई, मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग और एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई के अलावा कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं.

Advertisement
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मीटिंग

ट्रंप ने यह मीटिंग AI के डेवलपमेंट, सिक्योरिटी और निगरानी को लेकर बुलाई थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मीटिंग खत्म होने के बाद ट्रंप सभी लीडर्स के साथ वेस्ट विंग (वाइट हाउस का एक एरिया) के बाहर आए. यहां पत्रकार मीटिंग के बारे में जानकारी जुटाने के लिए जमा हुए थे. राष्ट्रपति ट्रंप ने सभी लीडर्स के बारे में पत्रकारों को बताया. इसके बाद उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का परिचय कराते हुए उनकी तारीफ की. फिर कहा कि सुंदर क्या आप कुछ कहना चाहते हैं? जैसे ही पिचाई ने कुछ बोलना शुरू किया, ट्रंप ने उन्हें रोका और पत्रकारों से कहा,

‘यह आदमी एक मॉन्स्टर (राक्षस) है. और इन्हें कोई नहीं जानता. कितनी बढ़िया जिंदगी है. मॉन्स्टर होना और इन चीजों से न गुजरना. बस इतना ही जानना है- सुंदर. सुंदर उनका नाम है.’

Advertisement
पिचाई ने ट्रंप को दिया जवाब

ट्रंप की इस अजीब सी तारीफ पर पिचाई का रिएक्शन भी उसी समय आया. उन्होंने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए अपनी बात शुरू की. पिचाई ने कहा,

‘मैं उम्मीद करता हूं कि ‘मैं एक मॉन्स्टर हूं’ से बेहतर कोई और टैगलाइन होगी.'

यह भी पढ़ें: अमेरिका में भी 'रेवड़ी कल्चर' शुरू, ट्रंप मिड टर्म इलेक्शन जीते तो हर वयस्क को 5000 डॉलर देंगे

Advertisement

पिचाई के ये कहने के बाद वहां खड़े सभी लीडर्स और पत्रकार हंसने लगे. इसके बाद उन्होंने AI मीटिंग के बारे में जानकारी दी. सुंदर ने बताया कि सभी कंपनियां AI के विकास के लिए कॉर्पोरेट गवर्नेंस प्रैक्टिस को अपना रही हैं. 

वीडियो: वाराणसी पुलिस का डांस वीडियो वायरल, DCP ने बताया AI Generated, विपक्ष ने उठाए सवाल

Advertisement