The Lallantop

पुल पर हुआ फिल्मी स्टाइल में एक्सीडेंट, घंटे भर ट्रक सहित झूलती रही ड्राइवर, फिर...

ट्रक के डैश कैम पर ड्राइवर और रोड की तरफ लगे दो कैमरों में लाइव एक्शन कैप्चर हो गया.

Advertisement
post-main-image
एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है (फोटो- स्क्रीनशॉट/X)

नदी के ऊपर बने पुल पर एक खतरनाक ट्रक एक्सीडेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (Truck Accident Footage Viral). नजारा ऐसा कि बढ़िया एक्शन फिल्मी सीन याद आ जाए. सीन कुछ ऐसा है- गाड़ी से टक्कर के बाद ट्रक अचानक बेकाबू हो जाता है. तेज रफ्तार में दाईं ओर मुड़ता है और पुल की बाउंड्री तोड़ते हुए धड़ाम से नीचे गिर जाता है. कुछ देर बाद ड्राइवर आंखें खुलती हैं. और उसे पता चलता है कि वो हवा में लटकी हुई है. ट्रक का पिछला हिस्सा पुल पर अटका हुआ है और वो हवा में झूल रहा है.

Advertisement

एक्सीडेंट की ये घटना अमेरिका के केंटकी में Louisville ब्रिज की है जो कि ओहायो नदी पर बना हुआ है. ट्रक के डैश कैम पर ड्राइवर और रोड की तरफ लगे दो कैमरों में लाइव एक्शन कैप्चर हो गया. सेमी ट्रक ड्राइवर आराम से ड्राइविंग कर रहा होती है, तभी उसके सामने एक गाड़ी आ जाती है. हल्की सी टक्कर के बाद ट्रक का बैलेंस बिगड़ता है और वो पुल से गिरकर हवा में लटक जाता है.

कॉलिन रग नाम के यूजर ने वीडियो शेयर किया और मामले से जुड़ी जानकारी दी. लिखा,

Advertisement

केंटकी में स्ट्रीट ब्रिज के किनारे से गुजरे सेमी-ट्रक का डैशकैम फ़ुटेज जारी किया गया है. एक्सीडेंट के लिए 33 साल के ट्रेवर W ब्रैनहैम पर आरोप लगे हैं. दिख रहा है कि ब्रैनहैम की शेवरले गाड़ी एक रुकी हुई गाड़ी से बचने के लिए अपनी लेन से बाहर आने की कोशिश में ट्रक में सामने आ जाती है. उसने 26 साल की सिडनी थॉमस के सेमी ट्रैक्टर-ट्रेलर को टक्कर मार दी जिससे वो किनारे पर जा गिरी और नदी के ऊपर लटक गई. 

खबर है कि ब्रैनहैम पर लापरवाही के चलते दूसरे की जान खतरे में डालने और निलंबित लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है. वो दुर्घटना के चलते अभी व्हीलचेयर पर हैं.

ये भी पढ़ें- लिव इन पार्टनर की हत्या कर भाग रहा था, खुद का एक्सीडेंट हो गया, गिरफ्तार!

Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना मार्च महीने की है. पता चला है कि ट्रक चलाने वाली सिडनी थॉमस एक घंटे तक ट्रक के साथ एक घंटे तक हवा में झूलती रही. कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें बचाया.

वीडियो: वोटर और विधायक ने मारा एक दूसरे को थप्पड़, पोलिंग बूथ का वीडियो वायरल

Advertisement