The Lallantop

रात में आए और पूर्व CM बिप्लब देब के घर में आग लगा दी

त्रिपुरा में CPM से जुड़े लोगों पर लगा आरोप

Advertisement
post-main-image
घटनास्थल की तस्वीरें और सबसे दायीं ओर बिप्लब देब (फोटो- इंडिया टुडे)

बिप्लब देब. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री. उनके पुश्तैनी घर पर मंगलवार, 3 जनवरी को हमला हुआ. हमला करने वालों ने बिप्लब देब के घर और उसके आसपास की दुकानों में आग लगा दी. घटनास्थल पर मौजूद कार में तोड़फोड़ करते हुए कार के शीशे तोड़ दिए गए. इस घटना का आरोप CPIM के कार्यकर्ताओं पर लग रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गाडियों में की तोड़फोड़

आज तक से जुड़ीं सूर्याग्नि रॉय की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व सीएम का पुश्तैनी घर गोमती जिले के जमजुरी इलाके में स्थित है. भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस घर में बिप्लब देब के दिवंगत पिता हिरुधन देब की याद में एक कार्यक्रम होना था. लेकिन, आरोप है कि कार्यक्रम से पहले ही कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों ने घर पर हमला कर दिया.    

फोटो- इंडिया टुडे

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त घर के अंदर कोई मौजूद नहीं था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में पार्टी के झंडों को नष्ट कर दिया गया. वहीं घर के पास मौजूद एक दुकान और कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई. गाड़ियों में आग भी लगाई गई.

Advertisement
फोटो- इंडिया टुडे

पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब की जगह 15 मई 2022 को माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया गया था. माणिक साहा इससे पहले त्रिपुरा की इकलौती राज्य सभा सीट से अप्रैल 2022 में सांसद चुने गए थे. उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 में पूरा होना था. लेकिन त्रिपुरा में इससे पहले ही अलग खेल हो गया.

बिप्लब देब सितंबर 2021 से कई विवादों में घिरे हैं. उस वक्त बिप्लब पर कोर्ट का मजाक उड़ाने के आरोप लगे थे. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने देब के ट्वीट पर निशाना साधा था. पूर्व मुख्यमंत्री ने सिविल सर्विस ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में सिविल सर्वेंट्स से आग्रह किया था कि वो अपने काम के बीच में कोर्ट के डर को न आने दें.

इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. जिस पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि उन्होंने बेशर्मी से लोकतंत्र और देश की कोर्ट्स का मजाक उड़ाया है.     

Advertisement

वीडियो: नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को 30 दिसंबर को हरी झंडी दिखाई, उस पर पत्थरबाजी क्यों हुई?

Advertisement