The Lallantop

भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले से भारत नाराज, बड़े अमेरिकी अधिकारी को तलब किया

विदेश मंत्रालय ने हमले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और सुरक्षित नौवहन (Safe navigation) सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया. भारत ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की.

Advertisement
post-main-image
भारत ने ओमान तट पर सेट्टेबेलो जहाज पर हुए हमले को लेकर अमेरिका को तलब किया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने ओमान के तट पर कमर्शियल जहाज सेट्टेबेलो पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा 9 जून को किए गए हमले की निंदा की और अमेरिका के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
  • हमले का कारण अमेरिकी सेना द्वारा ईरान के खिलाफ चल रही समुद्री नाकेबंदी के दौरान जहाज के इंजन रूम को निशाना बनाना और क्रू द्वारा निर्देशों का पालन न करना था।
  • हमले के बाद भारत ने तीन लापता भारतीय क्रू मेंबर्स की खोज जारी रखी है और मिडिल ईस्ट में तनाव को कम करने तथा सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने की कूटनीतिक पहल की मांग की।

ओमान के तट पर एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. इस जहाज पर 24 भारतीय क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से 21 को बचा लिया गया है, जबकि 3 अभी भी लापता हैं. भारत ने 10 जून को दिल्ली में अमेरिका के 'चार्ज डी अफेयर्स' (राजदूत) को तलब करके इस हमले के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अमेरिका) नागराज नायडू ने सेट्टेबेलो नाम के जहाज पर हुए हमले के बाद अमेरिका के चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया. भारत ने इस हमले पर औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि इस तरह की घटनाएं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं.

विदेश मंत्रालय ने हमले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और सुरक्षित नौवहन (Safe navigation) सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया. भारत ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की.

Advertisement

अमेरिका ने की सेट्टेबेलो पर हमले की पुष्टि 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने ईरान के खिलाफ चल रही अपनी समुद्री नाकेबंदी के तहत 9 जून को रात 11 बजकर 14 मिनट (अमेरिकी समय) पर सेट्टेबेलो को निशाना बनाया था. सेंट्रल कमांड ने बताया, 

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पलाऊ फ्लैग वाले सेट्टेबेलो को उस समय निष्क्रिय कर दिया जब वह ओमान की खाड़ी से गुजर रहा था.

Advertisement

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आगे बताया कि एक अमेरिकी एयरक्राफ्ट ने जहाज के इंजन रूम में सटीक गोलीबारी की क्योंकि क्रू अमेरिकी सेना के निर्देशों को मानने से इनकार कर रहा था. समुद्री सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पलाऊ फ्लैग वाले केमिकल और ऑयल प्रोडक्ट ले जा रहे टैंकर सेट्टेबेलो पर ओमान के तट के पास अटैक किया गया. सुरक्षा विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने मिसाइल से जहाज पर हमला किया था. जहाज ने ओमान के सोहार बंदरगाह से लगभग 20 समुद्री मील नॉर्थ ईस्ट में इंजन रूम में आग लगने की सूचना दी.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 10 जून की देर शाम बयान जारी करते हुए इस हमले की निंदा की है. मंत्रालय ने कहा, 

हम आज ओमान के पास कर्मशियल जहाज सेट्टेबेलो पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर मौजूद 24 भारतीय क्रू में से अब तक 21 भारतीय को बचा लिया गया है. वहीं 3 भारतीयों के लापता होने की खबर है. हमारा दूतावास ओमान में स्थिति पर नजदीकी नजर बनाए हुए है और ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर चल रहे खोज और बचाव अभियान में सक्रिय तौर पर सहयोग कर रहा है.

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए मंत्रालय ने कहा कि इस क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और सीधे तौर पर यहां चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं. भारत ने तनाव को कम करने और चल रही बातचीत को कूटनीतिक समाधान तक पहुंचाने की अपील की है. 

वीडियो: दुनियादारी: क्या ट्रंप ने ओमान से गद्दारी कर दी?

Advertisement