ट्रिप एडवाजर की एडवाइसः होटल माने उम्मेद भवन पैलेस
ट्रिप एडवाइजर वेबसाइट ने सर्वे कराया. वोट्स और रिव्यू के बेस पर इसको बेस्ट होटल चुना.
Advertisement

Source: Reuters
जोधपुर, राजस्थान का होटल उम्मेद भवन पैलेस. नाम ऊंचा कर दिया है भायो. दुनिया का बेस्ट होटल है ये आज की डेट में. हमरे कहे पर मत मानो. ट्रिप एडवाइजर वेबसाइट ने बाकायदा रैंकिंग कराई है इसके लिए. महाराजा उम्मेद सिंह के नाम पर बनी ये बिल्डिंग तैयार हुई 1943 में. सुनहरे पीले रंग के बलुआ पत्थरों से बनी नायाब इमारत जोधपुर के राजघराने का घर हुआ करता था. अब ताज होटल्स के अंडर में है. देसी विदेशी टूरिस्ट्स के रुकने के लिए. उम्मेद भवन पैलेस में टोटल 347 कमरे हैं. एक से एक बेहतरीन. पइसा भी थोड़ा नहीं बोरा भर लगता है. नॉर्मल रूम का एक रात के लिए किराया करीब 50 हजार रुपए. होटल का अपना म्यूजियम भी है उसके अंदर. इस पैलेस के डिजाइनर थे आर्किटेक्ट हेनरी लैंचेस्टर. ईस्ट और वेस्ट के आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना है. 25 होटल्स के बीच मुकाबला था. उम्मेद सिंह पैलेस के अलावा सिर्फ एक और होटल आया इस दौड़ में. कर्नाटक का ऑरेंज काउंटी रेजॉर्ट्स. इसकी रैंक 13वीं रही इस दौड़ में.
Advertisement












