फिल्मों की खिचड़ी कैसे बनी भइय्या कैसे बनी?
नया ट्रेलर. मॉर्गन फ्रीमैन है इसमें. लड़ाई वाली फिल्म है. पुराने टाइम की काहानी. बदले की कहानी. कई फिल्मों की झलक है. साथ ही अन्दर एक सरप्राइज़ भी है. देखो तो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
नया ट्रेलर आया है. ट्रेलर कम सलाद ज़्यादा लग रहा है. ऐसा सलाद कि एक ही प्लेट में प्याज़, टमाटर, चुकंदर, गाजर, खीरा, ककड़ी सब कुछ है. लगता है जैसे वहां भी स्टोरी की कमी पड़ने लगी है. दू-तीन गो फिल्में एक ही में मिला के कुकर में सीटी मार दी है. फ़िल्म का नाम है बेन-हर. नाम पड़ा है फ़िल्म के मेन कैरेक्टर के ऊपर. फिल्म के ट्रेलर में सबसे पहले दिखती है पाइरेट्स ऑफ़ कैरिबियन, फिर दिखेगी लाइफ ऑफ़ पाई, फिर मिलेगी 300, उसके बाद ग्लेडिएटर. इसके अलावा एक दो कुछ ऐसी मिल जायेंगी जो हम नहीं देखे होंगे लेकिन तुम देखे होगे. लेकिन कहानी में ट्विस्ट है. एक बेन-हर पहले भी बन चुकी है. ऑस्कर जीती थी भाई! तब ये पाइरेट्स ऑफ़ कैरिबियन, लाइफ ऑफ़ पाई, 300 और न जाने कित्ती फिल्में बनी भी नहीं थी. तो कहो ऐसा हुआ है कि पुरानी फ़िल्म बेन-हर से ये सब उठाई गयी हैं. खैर, उठाई-गिराई में नहीं जाते हैं. मुद्दा ये है कि पुरानी बेन-हर भी बनी है. 1959 में बनी इस फ़िल्म को 11 ऑस्कर मिले थे. इन 11 अवार्ड में बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट ऐक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर के अवार्ड शामिल हैं. वही पुराने टाइम की स्टोरी है. एक राजा है. धोखे से राजपाट चला जाता है. वापस आया है. लेकिन अब मामला उल्टा पड़ चुका है. इसलिए राज भी करना है और जान भी बचानी है वाला मामला हो चुका है. ट्रेलर देखो फिर एक मजेदार बात बताएँगे: https://www.youtube.com/watch?v=3BmeR9GYdDU अब सुनो मजेदार बात. रोवन ऐटकिन्सन को जानते हो? नहीं? अरे वही मिस्टर बीन वाला आदमी. हां वही. वो बहुत टाइम पहले शो करता था. रोवन ऐटकिन्सन लाइव के नाम से. उसमें वो कैरेक्टर प्ले करता था. हमको ये ट्रेलर देख के उसका एक ऐक्ट याद आ गया. उसमें उसने बताया है कि कैसे अंग्रेजी लिटरेचर में ड्रामा वागैरह बनाया जाता है. ऐसे में पुराने ज़माने के राजा की कहानी दिखाई जाती है. उसमें एकदम्मै वैसी स्टोरी है जैसी इस फ़िल्म के ट्रेलर में है. वो भी देखो. बहुत मजेदार है. हमको थैंक यू कहोगे. https://www.youtube.com/watch?v=94o-D2_k5ew
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)
.webp?width=120)


