तेल खुदाई में लगी थी आग, अब बनी है उसपे फिल्म
2010 में हुआ था ये एक्सीडेंट. ड्रिलिंग के वक़्त गैस लीक हुई और जहाज में आग लग गयी. फिल्म बनी है इसपर. ट्रेलर आया है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
ज़मीन को खोद कर उसमें से तेल निकाला जाता है. ये काम अक्सर समंदर के बीच में भी हो रहा होता है. 2010 में ऐसे ही एक मौके पर लूज़ियाना कोस्ट पर चल रही ड्रिलिंग में एक्सीडेंट हो जाता है. मीथेन गैस का एक बहुत बड़ा सा बुलबुला खोदे हुए बड़े से गड्ढे में ऊपर आ गया और वो ऊपर आते हुए फैल गया. मीथेन गैस के बुलबुले के फटने से पहले उसने ड्रिलिंग रिग को तहस नहस कर दिया. बुलबुला फटने पर जहाज में विस्फ़ोट हो गया. और आग लग गयी. 11 लोग मरे थे. इसी घटना पर अब एक फिल्म बनी है. मार्क व्हाल्बर्ग और डाइलन ओब्रायन फिल्म में हैं. ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. एक्सीडेंट का रियल अकाउंट दिया गया है फिल्म में. ट्रेलर अच्छा लग रहा है. देखें: https://www.youtube.com/watch?v=8yASbM8M2vg
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)








