जियो के चक्कर में एयरटेल, आइडिया और वोडा को 3 हजार करोड़ रुपये की चपत
पूरे मामले में ईर्ष्या की बू आ रही है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
जियो जब से आया है, धमाल मचाये हुये है. सबको फ्री में इंटरनेट मिल रहा है. लोग मस्त हैं. रोज पता करते हैं कि क्या नया हो रहा है जियो में. पर एक कांड हो गया है. जियो के चलते आईडिया, एयरटेल और वोडाफोन पर 3 हजार करोड़ का फाइन हो गया है. ये फाइन टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ट्राई ने लगाया है. आरोप है कि ये कंपनियां जियो को हेल्प नहीं कर रही थीं. इससे जियो के ग्राहकों को दिक्कत हो रही थी. हेल्प करना जरूरी है क्योंकि कई कंपनियां हैं और सबके ग्राहक एक-दूसरे को फोन करते हैं. तो बीच में कोई कनेक्शन में ढिलाई करे तो दिक्कत होगी ही. सबको एक-दूसर को हेल्प कर के ही काम करना है. 30 सितंबर से ही ट्राई इस चीज को मॉनीटर कर रहा था. पता चला कि इतने दिन गुजरने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. पर ट्राई के पास फाइन वसूलने का अधिकार नहीं है. इसलिये उन्होंने रविशंकर प्रसाद के मंत्रालय डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स को सूचित किया है इस मामले को लेकर. नियम के मुताबिक 1000 कॉल में से ज्यादा से ज्यादा 5 कॉल ही फेल होने चाहिये. पर अभी 960 कॉल फेल हो रहे हैं. इनको मौका भी दिया गया था इस चीज को सुधारने के लिये. पर इन लोगों ने ध्यान नहीं दिया. अब मामला आगे बढ़ेगा.
Advertisement









