The Lallantop

कछुआ भईया की पीठ तो अडॉप्टेड है

फ्रेडी कछुए की पीठ आग में जल गई, लेकिन अब नई 3D पीठ मिल गई है.

Advertisement
post-main-image
Source : Sciencealert
ब्राजील में एक कछुए की सर्जरी कर उसे 3D खोल लगाया गया है. हुआ ये कि आग में जलकर उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह खराब हो गया था. डॉक्टरों की एक टीम ने उसे बचा लिया. और नेचुरल खोल की जगह प्लास्टिक से बना खोल लगा दिया.
फ्रेडी ब्राजील का रहने वाला कछुआ है. खेतों में रहता था. अचानक एक दिन वहां आग लग गई. उसमें बेचारा फ्रेडी बुरी तरह जल गया. उसके शरीर का ऊपर का हिस्सा जिससे वो अपने आप को प्रोटेक्ट करता है वो भी जलकर राख हो गया. बचने की हालत में नहीं था पर थैंक्स टू एनिमल एवेंजर्स टीम.
Source : dailymail
Source : Dailymail

एनिमल एवेंजर्स एक डॉक्टरों की टीम है जो जानवरों को ऐसी इंजरी से बचाने का काम करती है. इन लोगों ने फ्रेडी की अच्छे से जांच कर उसका इलाज किया. फिट होने के बाद डॉक्टरों ने उसके ऊपरी हिस्से को बनाने की सोची. उन लोगों ने उसके लिए कंप्यूटर की मदद से 3D खोल बनाया जो कि देखने में बिल्कुल असली लगता है. और असली कवर की तरह कछुए को सुरक्षित रखता है.
Source : Dailymail
Source : Dailymail

टीम के मेंबर और डिजायनर सिसेरो मोराइस ने फ्रेडी का ऊपरी खोल डिजायन किया. उन्होंने खोल को बनाने के लिए पहले फ्रेडी की लगभग 40 फोटो खींची. और फिर एक हेल्दी कछुए की ताकि खोल असली दिखे.
फ्रेडी को इससे कोई परेशानी न हो इसलिए उन्होंने 3D खोल बनाने के बाद मोराइश ने उसे डेंटल सर्जन डॉक्टर पॉलो मियामोटो के पास जांच के लिया भेजा. मियामोटो ने उसे पजल की तरह चार टुकड़ों में बांट दिया. उसके बाद फ्रेडी की सर्जरी कर उस 3D खोल को लगाया गया.
Source : Dailymail
Source : Dailymail

अब फ्रेडी पहले की तरह नॉर्मल लाइफ एंजॉय कर रहा है. इसके साथ ही वो वर्ल्ड का पहला कछुआ बन गया है जिसका ऊपरी खोल दोबारा से बना है.
फ्रेडी का वीडियो है जिसमें वो 3D खोल में है. आप भी देखिए.
https://www.youtube.com/watch?v=yIiXqyoxZEA

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement