The Lallantop

'टॉम एंड जेरी की वजह से मची है मार काट'

अरब कंट्रीज हैं न. यहां दारू पीने, सिगरेट, गांजा पीने, चोरी करने से मर्डर करने तक की ट्रेनिंग टॉम एंड जेरी से मिलती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
"ये टॉम एंड जेरी जैसे पॉपुलर कार्टून, वीडियो गेम्स और वायलेंट मूवीज जिम्मेदार हैं, पूरे अरब कंट्रीज में हिंसा फैलाने के लिए." मीडिया एंड कल्चर ऑफ वायलेंस चल रहा था इजिप्ट की कैरो यूनिवर्सिटी में. वहां ये बात कही एंबेसडर सलाह अब्देल सादिक ने. बात हो रही थी अरब वर्ल्ड में फैली कट्टरता और वायलेंस पर. उसी में फंस गए टॉम एंड जेरी. कहा कि ये कार्टून लोगों के दिमाग में हिंसा भरता है. ये बताते हैं कि हिंसा नेचुरल है. इससे ये संदेश जाता है कि हम किसी को मार सकते हैं. किसी पर बम फेंक सकते हैं. यूथ इनको देख कर बावला हो जाता है. सादिक के इस बयान के बाद वहां की एक मैगजीन में ये आर्टिकल छपा "Five Accusations Tom and Jerry Faces in Egypt." जिसमें लिखा गया कि ये चूहा बिल्ली लोगों में दारू सिगरेट पीने की आदत डालते हैं. चोरी की भी. और वायलेंस भी. इस कार्टून ने इंसाफ का तरीका खत्म कर दिया है. लल्लन कहिस अगर टॉम एंड जेरी होते तो वो भी यही इल्जाम लगाते. कि उनको मार काट की तालीम अल कायदा से मिली है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement