The Lallantop

TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने इस्तीफा दिया, बोलीं- 'मेरे बस की बात नहीं'

सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का कहना है कि वो अपनी सीट पर TMC के स्थानीय नेतृत्व से नाखुश हैं. बता दें कि मिमी चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को नहीं सौंपा है, इसलिए तकनीकी तौर पर उन्होंने सिर्फ अपने फैसले की घोषणा की है. इसे औपचारिक इस्तीफे के रूप में नहीं माना जाएगा.

Advertisement
post-main-image
TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने बताया कि वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप चुकी हैं. (फाइल फोटो: PTI)
author-image
इंद्रजीत कुंडू

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद मिमी चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जादवपुर सीट से सांसद मिमी चक्रवर्ती ने गुरुवार, 15 फरवरी को बताया कि वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंप चुकी हैं. हालांकि, उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'मैंने इस्तीफा दिया क्योंकि…'

अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए मिमी चक्रवर्ती ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा,

"मैंने इस्तीफा जरूर दिया है, लेकिन मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है. मैंने CM (ममता बनर्जी) से बात की है और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वो हर चीज का ध्यान रखेंगी."

Advertisement

इंडिया टुडे के इंद्रजीत कुंडू की रिपोर्ट के मुताबिक सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का कहना है कि वो अपनी सीट पर TMC के स्थानीय नेतृत्व से नाखुश हैं. बता दें कि मिमी चक्रवर्ती ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को नहीं सौंपा है, इसलिए तकनीकी तौर पर उन्होंने सिर्फ अपने फैसले की घोषणा की है. इसे औपचारिक इस्तीफे के रूप में नहीं माना जाएगा. 

ये भी पढ़ें- योगी आदित्यनाथ पर ममता के मंत्री का हमला, कहा- 'बंगाल आ गए ना तो...'

इस्तीफे की क्या वजह बताई?

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मिमी चक्रवर्ती ने कहा,

Advertisement

"आज, मैं हमारी पार्टी सुप्रीमो से मिली. मैंने 13 फरवरी को उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया था. इतने सालों में मैं समझ गई हूं कि राजनीति मेरे बस की बात नहीं है."

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने नियमों के मुताबिक अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष को नहीं, बल्कि ममता बनर्जी को क्यों दिया, मिमी ने कहा, 

"एक बार जब मुझे TMC से मंजूरी मिल जाएगी, तो मैं इसे अध्यक्ष को सौंप दूंगी."

जब उनसे पूछा गया कि क्या स्थानीय नेतृत्व उनके निर्णय लेने में बाधा डाल रहा है, तो उन्होंने कहा कि वो इससे इनकार नहीं करेंगी. मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि वो 'अपनी मानसिक शांति से समझौता नहीं करेंगी'. वो वहां नहीं रहेंगी, जहां वो खुश नहीं हैं.

वीडियो: इंडिया गठबंधन में साथ-साथ लेकिन बंगाल में टीएमसी-कांग्रेस में क्यों नहीं बन रही?

Advertisement