The Lallantop

तीन बेटियों की हत्या कर शव बक्से में बंद कर दिए, पिता गिरफ्तार

तीनों बहनों के शरीर पर कोई मारपीट का निशान नहीं मिला है. मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस मेडिकल जांच करवा रही है.

Advertisement
post-main-image
हत्या के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. (फोटो- इंडिया टुडे)

पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में तीन लड़कियों की हत्या का मामला सामने आया है. लड़कियों की हत्या का आरोप उनके माता-पिता पर लगा है. हत्या कर उनके शव एक बक्से में डाल दिए गए. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े परमजीत रंगपुरी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना जालंधर के खानपुर गांव की है. आरोपी सुनील मंडल गांव में एक किराए के मकान में रहता है. एक अक्टूबर के दिन मंडल की तीनों बेटियां अचानक लापता हो गईं. जिसके बाद मकान मालिक ने रात 11 बजे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. मौके पर पुलिस पहुंची और लापता लड़कियों को ढूंढना शुरू किया. लेकिन तीनों लड़कियों का कुछ पता नहीं चला.

फिर दो अक्टूबर के दिन तलाशी के दौरान आरोपी पिता सुनील मंडल ने एक बक्सा बाहर निकाल कर रख दिया. जिसमें से तीनों लड़कियों के शव बरामद हुए. शव मिलते ही आरोपी सुनील ने कहा कि तीनों की बक्से में ही मौत हो गई. पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया कि दूध में कीटनाशक स्प्रे मिलाकर उसने तीनों बेटियों की हत्या कर दी. जब उनके मुंह से झाग निकलने लगा तो तीनों के शव एक बक्से में डाल दिए.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुनील मंडल ने कस्टडी में पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल किया है. उसने कहा कि गरीबी से तंग आकर उसने अपनी तीनों बेटियों की हत्या कर दी. तीनों की उम्र 9, 7 और 3 वर्ष थी. पुलिस के मुताबिक, सुनील मंडल नशे का आदी है और अक्सर शराब के नशे में रहता है. जानकारी के अनुसार मंडल के 5 बच्चे हैं. मामले में बच्चों की मां को भी आरोपी बनाया गया है.

घटना को लेकर SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि तीनों बहनों के शरीर पर कोई मारपीट का निशान नहीं मिला है. मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस मेडिकल जांच करवा रही है. पुलिस ने धारा 301 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.  

तीन लड़कियों की हत्या पर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सुनील मंडल अक्सर अपने परिवार में झगड़ा करता था और मारपीट भी करता था. मकान मालिक ने बताया कि दो महीने पहले उसने सुनील को किराए पर मकान दिया था. लेकिन उसके व्यवहार की वजह से उसने कमरा खाली करने के लिए भी कहा था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: लड़की ने पुलिस वीकल पर चढ़कर रील बनाई, SHO ने देखा और कुछ ना किया, दोनों की आफत हो गई

वीडियो: बिहार: पत्नी के मर्डर केस में जेल में बंद था पति, ससुरालवाले महिला को जालंधर से खोज लाए

Advertisement