The Lallantop

लड़की के गैंगरेप का किया फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट

और सबने वीडियो देखा. कितने, कितने बीमार हैं लोग!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के पास एक ऐसी घटना हुई, कि मानवता पर घिन आने लगे. तीन लड़कों ने मिलकर एक लड़की का गैंगरेप किया. और करते हुए उसका फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट किया. ये लड़के 24, 22 और 20 साल के हैं. जबकि जिस लड़की का रेप हुआ, वो 31 साल की थी. rapist जब वीडियो शुरू हुआ, लोगों को लगा कि लड़के मजाक कर रहे हैं. वीडियो में 3 लड़के दिख रहे थे. एक लड़का लड़की के बारे में भद्दी बातें कर रहा था. वीडियो स्वीडिश भाषा में है. इसे एक ग्रुप में लाइव किया गया था. जहां इसे लगभग 60 लोगों ने देखा है. जांच के बाद पता चला है कि लड़की के नशे में होने का फायदा इन लड़कों ने उठाया. और जिस फेसबुक ग्रुप पर इसे लाइव किया गया था, वो कोई नॉर्मल ग्रुप नहीं है. वहां ऐसी चीजें अक्सर पोस्ट की जाती हैं. https://www.youtube.com/watch?v=-I0c8ugbfRc फिलहाल लाइव फुटेज गायब है. पुलिस ने लोगों से कहा है कि जिसके पास भी ये वीडियो हो, तुरंत पुलिस के साथ शेयर करे. जो बात रोएं खड़े कर देती है वो ये कि तीन वयस्क थे. क्या तीनों ही मानसिक रूप से इतने बीमार थे कि सिर्फ रेप ही न करें. बल्कि अपने पौरुष पर इतना अभिमान हो कि उसका लाइव टेलीकास्ट फेसबुक पर करें?

Advertisement
Advertisement