The Lallantop

तुम्हें कोई तुम्हारी न्यूड तस्वीरों से ब्लैकमेल करे, तो ये करो

एक आदमी इस लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था. बदले में मांगी थी सेक्स क्लिप. लड़की ने सुट्ट कर दिया.

Advertisement
post-main-image
Photo: Facebook
हम सभी के अपने सीक्रेट होते हैं. अपनी प्राइवेट तस्वीरें होती हैं, वीडियो होते हैं. सोचिए, एक दिन कोई आपका कंप्यूटर हैक कर ले और कहे कि आपकी सभी प्राइवेट फोटो पब्लिक कर देगा, आप क्या करेंगे? पुरुषों के साथ तो ऐसा होने की संभावना कम है. पर औरतों पर समाज का इतना प्रेशर है कि वो अपनी न्यूड तस्वीरें पब्लिक होने से घबरा जाएंगी. जाने कितने ऐसे वाकये हुए हैं कि प्राइवेट फोटो या मॉर्फ्ड फोटो पब्लिक में आ जाने के डर से औरतों ने समझौते किए हैं. ब्लैकमेल करने वाले लोगों ने उनका रेप तक किया है. जाने कितनी ऐसी लड़कियां है जिन्होंने बदनामी के डर से सुसाइड तक कर लिया है. लेकिन इस बहादुर लड़की ने वो किया, जो हर लड़की को करना चाहिए. तरुणा ने ब्लैकमेल करने वाले के ईमेल के स्क्रीनशॉट फेसबुक पर चिपका दिए हैं. और पुलिस से मदद मांगी है. taruna 3 बदले में इस ब्लैकमेलर ने लड़की से उसकी वेजाइना की तस्वीर मांगी थी. ब्लैकमेलर के पास लड़की के सभी कॉन्टेक्ट्स भी हैं. वो चाहे तो तरुणा की प्राइवेट तस्वीरें किसी को भी भेज सकता है. लेकिन इन धमकियों से तरुणा डरी नहीं. और बेधड़क पुलिस से मदद मांगी. taruna 2 taruna 1 कई लोगों ने तरुणा को आगे आकर इस बहादुरी के लिए सराहा है. हम सभी को, खासतौर पर लड़कियों को तरुणा से सीख लेनी चाहिए. क्योंकि शर्म उसे नहीं आनी चाहिए, जिसकी तस्वीरें न्यूड हैं. शर्म उसे आनी चाहिए, जो उन न्यूड तस्वीरों को बिना इजाज़त चुराता है.

Advertisement
Advertisement