The Lallantop

जब लड़की को 'छेड़ा' जाता है, क्या करते हैं आप?

ये वीडियो आपको आईना दिखा देगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बेंगलुरु में हुए मास मोलेस्टेशन के बाद बहुत लोगों ने बहुत कुछ बोला. अक्षय कुमार से लेकर तापसी पन्नू तक, सबने जमकर अपने विचार रखे. बीते दिनों एक वीडियो ऐसा भी आया, जिसमें लड़का लड़कियों को किस करके भागता है, और उसका वीडियो बनाकर 'फनी' और 'प्रैंक' वीडियो के नाम से अपलोड करता है. और ये अपेक्षा करता है कि लोग उसे देखकर हंसेंगे. हालांकि उस लड़के को सोशल मीडिया पर खूब लताड़ा गया और उसने अपना वीडियो हटा लिया. पर इस बात ने हमें ये सोचने पर जरूर मजबूर किया कि ये कैसी सोच है जो लड़कियों को मजाक के नाम पर हैरेस करे? बेंगलुरु के बाद #NotAllMen भी ट्रेंड चल पड़ा. कि जब सारे मर्द मोलेस्टर नहीं होते, तो सारे मर्दों को गालियां क्यों पड़ती हैं. असल में सारे मर्द रेपिस्ट नहीं होते. जिस तरह सारी लड़कियों का रेप नहीं होता. असल में होता ये है कि जो लोग मोलेस्ट करते हैं, कोई उनके विरोध में खड़ा नहीं होता. लड़कियों को छेड़ने से लेकर उन्हें गाली देने, पीटने तक की हरकत सड़क पर हो जाती है और लोग देखते रहते हैं, पुतले बने. वीमियो पर बीते दिनों एक वीडियो अपलोड हुआ. जो आपको बता रहा है कि पुतले मत बनिए. देखिए वीडियो. #DontBeAMannequin from Autumn Worldwide on Vimeo.

Advertisement
Advertisement