और मैसेज में कुछ ऐसा भी लिखा रहता है 'Only people with the invitation can enable this feature'. यानी अगर आपको इनविटेशन आया है, तभी आप ये फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं.' साथ में एक लिंक लगा होता है. और लिंक पर क्लिक करने पर जो पेज खुलता है, वो बिलकुल ऐसा दिखता है जैसे whatsapp की ही वेबसाइट का हो. जबकि ये पेज फर्जी है. कई बार तो आपका ब्राउज़र ही आपको बता देता है कि इस पेज को खोलना सेफ नहीं है.
लेकिन कई बार लिंक खुल जाता है. और कुछ इस तरह दिखता है:
ये आपको अपने दोस्तों को इन्वाइट करने के लिए कहेगा और यहीं सारा खेल हो जाएगा. यानी आप खुद तैयार हो जाता है हैकिंग करवाने के लिए. हैक हुआ या नहीं, ये कह नहीं सकते. लेकिन कम से कम इतना तो है कि आपके फोन की सिक्योरिटी कमजोर पड़ जाती है. अगर आप ये पूरा प्रोसेस ख़तम करेंगे, तो पाएंगे कि अंत में ये वीडियो कॉलिंग का लिंक आपको कहीं लेकर नहीं जाता. और जहां लेकर जाएगा, आप न जाने क्या-क्या पाएंगे. और हां. वीडियो कॉलिंग का असल फीचर, जो 15 नवंबर को whatsapp ने लॉन्च किया था, वो आपको whatsapp अपडेट होने पर खुद ही मिल जाएगा. आप किसी कॉन्टैक्ट के नाम के सामने फोन के सिंबल पर टैप करेंगे, तो वॉइस कॉल और वीडियो कॉल के ऑप्शन आ जाएंगे. और न अपडेट हुआ हो फ़ोन तो प्ले स्टोर में जाकर कर लो. लेकिन इन स्पैम मेसेजों पर कतई क्लिक न करना. ये भी पढ़ लो: चतुराई से whatsapp चलाने के 10 लल्लनटॉप तरीके























