The Lallantop

'स्वदेस' का टंकी में कूदने वाला सीनः शाहरुख सादा पानी देख बिगड़ गए बोले बिसलरी डालो

ये स्टार टैंट्रम था या शाहरुख ने सही किया? ख़ुद फिल्म इंडस्ट्री के लोग लल्लनटॉप शो में एेसे इश्यूज़ पर बात कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लल्लनटॉप की टोली पहुंची मुंबई. हुआ हमारा शो. दी लल्लनटॉप शो. 18 दिसंबर 2016. ऑक्सफ़ोर्ड बुक स्टोर, चर्चगेट. लोग बुलाये गए. गेस्ट बुलाये गए. कुर्सी लगी, लाइट ऑन हुई, माइक चेक हुआ और कार्यक्रम शुरू हो गया. सेशन शुरू हुआ. गेस्ट मंच पर बुलाये गए. अश्विनी चौधरी, गौरव सोलंकी, अविनाश दास और राम कुमार सिंह. सेशन में इन सभी से बात्स्हीत कर रहे थे लल्लनटॉप के सरपंच. इन मेहमानों में एक बात कॉमन थी. ये सभी इस वक़्त फ़िल्म से जुड़े हैं जबकि कुछ वक़्त पहले ये सभी पत्रकारिता से जुड़े हुए थे. और यही एक कॉमन बात इनकी इस शो में बतौर स्पीकर, मौजूदगी की वजह थी. इन सभी महानुभावों से बात चीत हुई. उन्होंने बताया कि कैसे पत्रकारिता और फ़िल्मों की दुनिया में अंतर हैं. कितने हैं और क्यूं हैं. और साथ ही ये कि पत्रकारिता का अनुभव कितना काम आया एक फ़िल्म बनाने के प्रॉसेस में. इसके साथ कई और बातें जो हम नहीं जानते थे या जिनके बारे में बहुतों ने गलतफहमियां पाल रखी हैं. पूरी बातचीत इस वीडियो में: https://www.youtube.com/watch?v=8_L3VPE-o6k
ये भी पढ़ें:

"ऐड टीवी पर नहीं, आपके दिल में चलना चाहिए"

Advertisement
 

Advertisement
Advertisement