इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 20 अप्रैल को लगा है. जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर चार मिनट से हो चुकी है. ये सूर्यग्रहण काफी दुर्लभ (Rare Hybreid Solar Eclipse) है. इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कुंडलीकार और पूर्ण सूर्यग्रहण दोनों देखने को मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाइब्रिड सूर्य ग्रहण सदी में एक बार होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण का नाम ‘निंगालू’ (Ningalu) रखा गया है. हालांकि, ये सूर्यग्रहण भारत से नहीं दिखाई देगा.
VIDEO: इन-इन जगहों पर दिख रहा है ये दुर्लभ हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, पांच घंटे तक चलेगा
इस तरह का सूर्य ग्रहण कभी-कभी ही लगता है.


पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए चांद जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है तो इसे सूर्यग्रहण कहा जाता है. सूर्यग्रहण कुल चार प्रकार के होते हैं. पूर्ण सूर्यग्रहण, कुंडलीकार सूर्यग्रहण, आंशिक सूर्यग्रहण और हाइब्रिड सूर्यग्रहण होते हैं. NASA के मुताबिक, जब चांद धरती और सूर्य के बीच से गुजरते हुए सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है, तो पूर्ण सूर्यग्रहण दिखता है. वहीं अगर चांद पृथ्वी से काफी दूर रहता है, तो ये काफी छोटा दिखाई देता है. और इस वजह से ये सूर्य के एक छोटे हिस्से को ढकता है और सूर्य एक कंगन के रूप में चमकता दिखता है, इसे कुंडलीकार सूर्यग्रहण कहते हैं. लेकिन जब कुंडलीकार और पूर्ण सूर्यग्रहण एक साथ होता है, ऐसी स्थिति में इसे हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहा जाता है. जो काफी दुर्लभ होता है. इस सूर्यग्रहण का वीडियो नासा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है.
इस सूर्यग्रहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर चार मिनट से शुरु हो चुकी है. यह भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक लगा रहेगा.
कहां-कहां देखा जाएगा सूर्यग्रहण?नासा के अनुसार यह सूर्यग्रहण दक्षिणपूर्व एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से दिखाई देगा. साथ ही कुछ देर के लिए यह सूर्यग्रहण हिंद और प्रशांत महासागर के हिस्से से भी दिखाई देगा. हालांकि, ये भारत के किसी भी हिस्से से दिखाई नहीं देगा.
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगला सूर्यग्रहण 2 अगस्त, 2027 को दिखाई देगा. ये एक आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो कि ओडिशा में दिखाई नहीं देगा. वहीं इसके बाद देश में अगला सूर्य ग्रहण साल 2031 में होगा, जो एक कुंडलीकार सूर्यग्रहण होगा.
वीडियो: अतीक केस से भी नहीं डरे लड़के, डॉन बनने निकले थे, पुलिस ने सबक सिखा दिया!






















