The Lallantop

लखनऊ : किराएदार ने मकान मालिक की 8 साल की बच्ची का रेप किया, घरवालों को पता नहीं चला!

रेप का पता तब चला, जब बच्ची की हालत खराब हो गई और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया.

Advertisement
post-main-image
रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है (सांकेतिक फोटो: आजतक)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक 8 साल की बच्ची का रेप हुआ. लेकिन घरवालों को इसकी खबर तक नहीं हुई. रेप होने का पता तब चला जब बच्ची की हालत खराब होने लगी और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. बच्ची को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा और पुलिस को मामले की सूचना दी गई. रेप का आरोपी बच्ची के घर का ही किराएदार बताया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
घर के किराएदार ने बच्ची के साथ रेप किया

आजतक के आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ रेप का ये मामला लखनऊ के थाना गुंडबा क्षेत्र का है. रेप का आरोपी विनोद बच्ची के घर में ही किराएदार था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 17 सितंबर को बच्ची का रेप किया लेकिन उस दिन बच्ची के परिवार वालों को इसका पता नहीं लग पाया.

ख़बरों के मुताबिक़ जब बच्ची को ब्लीडिंग होने लगी तभी घर वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए. डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के साथ यौन अपराध हुआ है. इसके बाद पुसिल को ख़बर की गई.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

लखनऊ नॉर्थ जोन के डीसीपी एस.एम कासिम आबिदी ने 19 सितंबर को बताया,

112 नंबर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची के परिजनों से संपर्क किया. उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. इसके बाद नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसका नाम विनोद बताया जा रहा है. उसकी उम्र लगभग 24 साल है.

पुलिस ने बताया है कि बच्ची अभी हॉस्पिटल में है, उसकी हालत स्थिर है. इस मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

Advertisement

वीडियो- लखीमपुर में बहनों का गैंगरेप हुआ, फिर गला दबाकर मार डाला- पोस्टमॉर्टम में हुआ खुलासा!

Advertisement