The Lallantop

सिग्नल पर कार का शीशा साफ कर रहा था, अधिकारी ने लात मारी, ट्रक के नीचे आकर मौत

Telangana Senior Officer ने गाड़ी से उतर कर बहस की थी और फिर गुस्से में लात मारी. अभी तक अधिकारी की पहचान नहीं हो पाई है.

Advertisement
post-main-image
तेलंगाना में सरकारी अधिकारी ने शख्स को लात मारी(फोटो: आजतक)

तेलंगाना में एक अफसर (Telangana Senior Officer) के कथित तौर पर धक्का देने के बाद ट्रक के नीचे आने से एक शख्स की मौत हो गई है. मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना गुरुवार 22 फरवरी की शाम तेलंगाना के आरमूर की है. यहां एक ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों का गाड़ी साफ करने वाले शख्स और अधिकारी के बीच बहस हुई थी. दरअसल ट्रैफिक सिग्नल पर अधिकारी की गाड़ी रुकी थी. तभी शख्स बिना पूछे अधिकारी की गाड़ी साफ करनी शुरू कर दी. इस दौरान अधिकारी गाड़ी से बाहर आ गए. आरोप है कि इस दौरान दोनों में बहस हुई और अधिकारी ने शख्स को लात मारी. जिससे झटके से शख्स पीछे गिर गया और तभी एक पीछे आ रहे एक ट्रक के नीचे आ गया.

घटना को लेकर पुलिस ने बताया,

Advertisement

'मृतक के परिजनों ने कार चला रहे शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 304(गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.  मामले की जांच की जा रही है.'

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भी IPC की धारा 304A (लापरवाही के तहत किसी की हत्या करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें: छह साल का बच्चा कार के सहारे खड़ा था, मालिक ने सीने पर लात मारी, फिर पुलिस ने...

Advertisement
पिछले साल ही हुए 20 ट्रांसफर

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में तेलंगाना में 20 IPS अधिकारियों को तबादला किया गया. इस दौरान 1990 बैच के अफसर रवि गुप्ता को राज्य का DGP बरकरार रखा गया. और अंजनी कुमार का सस्पेंशन रद्द कर उन्हें रोड सेफ्टी अथॉरिटी के चेयरमैन के तौर पर नियुक्त किया गया था. वहीं CV आनंद को हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर पद से हटा कर एंटी करप्शन ब्यूरो का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया था.

वीडियो: Paper Leak, किसान आंदोलन पर प्रियंका गांधी का भाषण वायरल

Advertisement