The Lallantop

BJP अध्यक्ष के बेटे ने कॉलेज में छात्र को सबके सामने लात-घूसों से पीटा, अब केस दर्ज

बेटे ने कहा, "सरकार को भी पता चल गया तो कोई कुछ नहीं कर पाएगा."

Advertisement
post-main-image
तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय और उनके बेटे की मारपीट (फोटो- ट्विटर/वीडियो स्क्रीनशॉट)

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय के बेटे बंदी भागीरथ साई (Telangana BJP Chief's son) का एक वीडियो वायरल हुआ है. कुछ छात्रों को पीटते दिख रहे हैं. अब पुलिस ने भागीरथ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. भागीरथ हैदराबाद की महिंद्रा यूनिवर्सिटी में बीबीए की पढ़ाई कर रहा है. 17 जनवरी को एक वीडियो सामने आया. इसमें वो यूनिवर्सिटी के ही एक छात्र श्रीराम को पीटता दिख रहा है. वीडियो में पीटते हुए भागीरथ लगातार उसे गाली भी दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अब्दुल बशीर की रिपोर्ट के मुताबिक मारपीट के दो वीडियो सामने आए हैं. एक यूनिवर्सिटी कैंपस का है और दूसरा किसी हॉस्टल रूम का. वीडियो में बंदी भागीरथ लड़के को जान से मारने की भी धमकी दे रहा है. धमकाते हुए कह रहा है कि अगर वो किसी को बताता है तो उसे इसका परिणाम भुगतना होगा. भागीरथ कहता है कि अगर ये सरकार को भी पता चल गया तो कोई कुछ नहीं कर पाएगा.

Advertisement
बदले की कार्रवाई- बंदी संजय

यूनिवर्सिटी प्रशासन की शिकायत के बाद सायबराबाद की दुंदिगल पुलिस ने एक्शन लिया. IPC की कई धाराओं के तहत भागीरथ के खिलाफ केस दर्ज किया है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला है कि वीडियो कब का है. पुलिस ने बताया कि छात्रों से पूछताछ कर इसकी जांच की जाएगी.

तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) के नेताओं ने इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं बंदी संजय ने कहा कि तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) राजनीतिक लाभ लेने के लिए ये सब कर रहे हैं. बंदी संजय कुमार करीमनगर से लोकसभा सांसद भी हैं. घटना सामने के बाद उन्होंने दिल्ली में मीडिया से कहा कि उनके बेटे का छात्रों के साथ झगड़ा काफी पहले हुआ था. संजय का कहना है कि सिर्फ उन्हें परेशान करने के लिए मुख्यमंत्री ने अभी वीडयो जारी करवाया है.

Advertisement

बंदी संजय ने बेटे के खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए कहा, 

"हम ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं. मेरा बेटा पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होगा. नियमों के मुताबिक कॉलेज प्रशासन को पुलिस में शिकायत देने से पहले पैरेंट्स को बताना चाहिए था. यह सब सीएम के निर्देश पर मुझे परेशान करने के लिए किया जा रहा है."

बंदी संजय ने दावा किया कि जिस लड़के साथ मारपीट किया, उसने एक लड़की को मैसेज कर परेशान किया था. मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद तेलंगाना बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें पीड़ित छात्र श्रीराम कह रहा है कि ये एक पुराना विवाद था जो सुलझ गया है. श्रीराम ने स्वीकार किया कि उसने भागीरथ के दोस्त की बहन को सुबह 4 बजे मैसेज किया था और "प्यार करने" को कहा था. जब भागीरथ को ये पता चला तो उसने मारपीट की, लेकिन अब हमारे बीच कोई विवाद नहीं है.

तेलंगाना में एटीएम से चोरी के दौरान क्‍या हुआ कि सड़क पर बिखर गए नोट?

Advertisement