The Lallantop

तरुण सागर बोले, केजरीवाल डायन से भी ज्यादा बुरे हैं

सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मांगे जाने पर जैन मुनि भड़क गए हैं. कड़वे वचन सुना दिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कड़वे वचन फेम तरुण सागर ने केजरीवाल पर करुणा दिखाए बिना कडू-कडू सुना दिया. कहा, 'केजरीवाल ओछी राजनीति से बाज आएं. डायन भी एक घर छोड़ देती है. सेना के जवान हमारे असली हीरो हैं. उनकी आलोचना करने वाले नशे में हैं, होश में नहीं.' अच्छा एक बात. पहले तो मुनि जी अपने फैक्ट्स दुरुस्त करें. डायन एक नहीं सात घर छोड़ती है. कहावत ऐसी है. दूजे ये कि ये वो मुल्क है जहां औरतों पर खिसियाहट निकालनी हो तो लोग डायन बताकर जला देते हैं. ऐसे में वो धरम लीडर होक डायन-वायन पर ठप्पा लगा रहे हैं. इससे जनता में का संदेश जाएगा. दूसरा पॉइंट जबरन घसीटने की कोशिश है. आप तो पहले फैक्ट और उनकी बात पर ध्यान दें.  याद रहे तरुण सागर वही हैं, जिनने कहा था.
1. धर्म पति है और राजनीति पत्नी. 2. राजनीति पर धर्म का संरक्षण जरूरी है. क्योंकि पति का फर्ज है वो पत्नी की रक्षा करे. 3. पत्नी का धर्म क्या है? कि वह पति का अनुशासन स्वीकार करे. 4. अगर राजनीति पर धर्म का अंकुश नहीं होगा तो वह मदमस्त हाथी हो जाएगी.
फिर इसके बाद बवाल कट गया था. ऐसा नहीं है कि सिर्फ तरुण सागर इन पर फटे हैं. विराट राज्यसभा सांसद सुब्बू स्वामी कहिन 'केजरीवाल का चरित्र राष्ट्र विरोधी है, केंद्र को उनकी सरकार को बर्खास्त करने के बारे में सोचना चाहिए.' है ल्यो. इनका अलग खटराग चल रहा है. विनय कटियार ने भी कुछ कहा है. वो बोले कि अरविंद केजरीवाल और संजय निरुपम को जेल पठा दो. केजरीवाल हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं. वो पाकिस्तान के एजेंट हैं. कटियार तो इहो कहे कि 'जरूरत पड़े तो पाकिस्तान में बार-बार घुसकर आतंकियों को मारना चाहिए. जितनी भी मिसाइलें हैं, वो पाकिस्तान पर दाग देनी चाहिए.' चिचा कटियार सुनो, ये गोविंदा की पार्टनर वाली मिसाइल नहीं है जो गो बेबी गो कहे चल जाती है.

Advertisement
Advertisement