बॉम्बे हाई कोर्ट ने 'तांडव' के मेकर्स को करारी राहत दे दी
यूपी पुलिस को कोर्ट का फैसला पसंद नहीं आएगा.
Advertisement

कोर्ट ने मेकर्स को तीन हफ्ते की अग्रिम जमानत दी है. फोटो - ट्विटर
‘तांडव’ के मेकर्स की मुसीबत है कम होने का नाम नहीं ले रही. पर इस बीच में थोड़ी-सी राहत भी मिली है. पहले खबर आई थी कि लखनऊ में मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. उसी FIR को लेकर अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक फ़ैसला सुनाया है. कोर्ट ने शो के क्रिएटर और डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र और FIR में शामिल तीन और लोगों को तीन हफ्ते के लिए अग्रिम जमानत दी है. ये ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल है. ताकि इस पीरियड में ये लोग कोर्ट जाकर रेगुलर प्री-अरेस्ट बेल ले सकें. ये जानकारी खुद इनके लॉयर अनिकेत उज्ज्वल निकम ने दी. बताते हैं कि एंटीसिपेटरी बेल कैसे रेगुलर बेल से अलग है. रेगुलर बेल अरेस्ट होने के बाद मिलती है. जबकि एंटीसिपेटरी बेल अरेस्ट होने की संभावना में पहले ही ली जाती है. और ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल तब ली जाती है जब किसी के खिलाफ किसी दूसरे राज्य में केस चल रहा हो. जैसे यहां FIR फाइल हुई यूपी में. इसलिए यूपी में अरेस्ट से बचने के लिए मुंबई में ट्रांजिट एंटीसिपेटरी बेल ली गई.
बीते सोमवार को खबर आई थी कि शो के मेकर्स के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई गई है. इसमें अमेज़न प्राइम इंडिया की हेड ऑफ ओरिजिनल कंटेंट अपर्णा पुरोहित, शो के क्रिएटर और डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र, राइटर गौरव सोलंकी, प्रोड्यूसर हिमांशु मेहरा और अन्य लोगों के नाम थे. इसी FIR की जांच करने के लिए यूपी पुलिस की एक स्पेशल टीम को मुंबई भी भेजा गया. जो आज सुबह ही मुंबई पहुंची. शो पर विवाद बढ़ने के बाद अली अब्बास ज़फ़र ने टीम की तरफ से स्टेटमेंट भी जारी किया था. किसी की भावनाओं को अगर ठेस पहुंची हो, तो उसके लिए माफी मांगी. उसके बाद कल शाम एक और स्टेटमेंट रिलीज़ किया. शो में से विवादित सीन हटाने की बात कही. सूचना और प्रसारण मंत्रालय को उनके गाइडेंस के लिए आभार जताया. बीजेपी एमपी राम कदम ने भी शो के मेकर्स के खिलाफ मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी. उस समय मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की थी. लेकिन आज दायर कर दी. मुंबई पुलिस की FIR में अली अब्बास ज़फ़र, हिमांशु मेहरा, अपर्णा पुरोहित, गौरव सोलंकी और अमित अग्रवाल के नाम हैं. यूपी पुलिस की टीम ने आज मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय का दौरा किया और ‘तांडव’ से जुड़े लोगों से पूछताछ करने की परमिशन मांगी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















