The Lallantop

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी, अंदर ही थे ट्रंप, सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मार गिराया

White House Shooting: यूएस सीक्रेट सर्विस ने बताया कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी 17th Street और Pennsylvania Avenue के इलाके में हुई. हमले के वक्त Donald Trump व्हाइट हाउस के अंदर ही थे.

Advertisement
post-main-image
व्हाइट हाउस के संदिग्ध शूटर नासिर बेस्ट की मौत हो गई. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • व्हाइट हाउस के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति ने अपने बैग से हथियार निकालकर फायरिंग की, जिसके जवाब में यूएस सीक्रेट सर्विस ने फायरिंग कर संदिग्ध को मार गिराया।
  • घटना तब हुई जब संदिग्ध ने खुद को ईसा मसीह बताया और व्हाइट हाउस के पास स्थित एक चेकपॉइंट पर गोलीबारी शुरू की, जिससे एक राहगीर भी घायल हुआ।
  • फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम घटना स्थल पर जांच कर रही है और सुरक्षा कारणों से सभी पत्रकारों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और दफ्तर व्हाइट हाउस के बाहर गोली चलाने वाले एक संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है. प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप की सुरक्षा में तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस ने कहा कि संदिग्ध शूटर ने अपने बैग से बंदूक निकाली और ड्यूटी पर मौजूद ऑफिसर्स पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में संदिग्ध की मौत हो गई. शूटर की गोलीबारी से एक व्यक्ति भी घायल हुआ है. हमले के समय प्रेसिडेंट ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर ही थे. वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं. व्हाइट हाउस पर गोली चलाने वाले मृतक शूटर की पहचान नासिर बेस्ट के रूप में हुई है.

Advertisement

24 मई को सुबह ठीक 4:15 बजे यूएस सीक्रेट सर्विस के कम्युनिकेशन ऑफिस ने बताया कि उसे 17th सट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू NW के पास फायरिंग की जानकारी मिली है. सीक्रेट सर्विस ने इलाके को घेर लिया. कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें संदिग्ध शूटर को गोली लग गई. उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

US सीक्रेट सर्विस का बयान

सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा,

Advertisement

"17th स्ट्रीट और पेंसिलवेनिया एवेन्यू के इलाके में एक आदमी ने अपने बैग से हथियार निकाला और फायरिंग शुरू कर दी. सीक्रेट सर्विस पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध को गोली लगी, जिसे इलाके के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. शूटिंग के दौरान एक राहगीर भी गोली की चपेट में आ गया."

सीक्रेट सर्विस ने आगे लिखा,

"अफसरों को कोई चोट नहीं आई. घटना के दौरान प्रेसिडेंट (डॉनल्ड ट्रंप) व्हाइट हाउस में थे, लेकिन किसी भी सुरक्षाकर्मी या ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा."

Advertisement
White House Shooting
यूएस सीक्रेट सर्विस का बयान. (X)
खुद को ईसा मसीहा मानता था हमलावर

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मृतक नासिर बेस्ट खुद को जीसस क्राइस्ट यानी ईसा मसीह मानता था. लोकल टाइम शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार 24 मई की सुबह) उसने व्हाइट हाउस के बाहर एक चेकपॉइंट पर फायरिंग की. वह कुछ ही गोलियां चला पाया, तभी सीक्रेट सर्विस अधिकारियों की तरफ से चली गोलियों की बौछार में उसकी मौत हो गई.

जान बचाकर भागे पत्रकार

गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच कई पत्रकार भी रिपोर्टिंग के लिए वहां मौजूद थे. ताबड़तोड़ चल रही गोलियों के बीच अपनी जान बचाने के लिए दौड़े. व्हाइट हाउस कवर करने वालीं ABC न्यूज की संवाददाता सेलिना वांग ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए X पर लिखा,

“मैं व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन से एक सोशल वीडियो के लिए अपने iPhone पर रिकॉर्डिंग कर रही थी, तभी हमें गोलियों की आवाज सुनाई दी. ऐसा लगा जैसे दर्जनों गोलियां चली हों.”

सीक्रेट सर्विस ने एहतियातन कदम उठाते हुए सभी पत्रकारों को व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में भेज दिया. अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के चीफ काश पटेल ने कहा कि FBI घटनास्थल पर मौजूद है और घटना पर कार्रवाई के लिए सीक्रेेट सर्विस की मदद कर रही है.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप के डील वाले खेल के दौरान ईरान ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया?

Advertisement