The Lallantop

तमिलनाडु: बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, बीजेपी ने स्टालिन सरकार पर उठाए सवाल

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. घटनास्थल से एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, 6 में से 4 हमलावरों ने चर्चित फूड डिलीवरी कंपनी की टीशर्ट पहन रखी थी.

Advertisement
post-main-image
तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या. (तस्वीर:PTI)

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को छह लोगों ने हत्या कर दी. बाइक पर आए कुछ लोगों ने आर्मस्ट्रांग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया. हॉस्पिटल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई. हमलावर अभी तक पुलिस के चंगुल से बाहर हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बीएसपी नेता की हत्या 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आर्मस्ट्रांग अपना नया घर बनवा रहे थे. वे उसके निर्माण कार्य का निरक्षण करने शाम को आते थे. रोज़ की तरह 5 जुलाई की शाम वो अपने निर्माणाधीन घर की तरफ निकले थे. करीब 7:30 बजे जब वो घर के करीब पहुंचे, तभी बाइक पर सवार 6 लोगों के एक ग्रुप ने आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले से वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. घटनास्थल से एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, 6 में से 4 हमलावरों ने चर्चित फूड डिलीवरी कंपनी की टीशर्ट पहन रखी थी.

Advertisement
तमिलनाडु बीजेपी ने जताया शोक

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,

“बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की आज चेन्नई में हुई हत्या की खबर से गहरा धक्का लगा है. हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और बहुजन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हैं. हमारे समाज में हिंसा और क्रूरता की कोई जगह नहीं है. लेकिन डीएमके के शासनकाल में पिछले 3 सालों में तमिलनाडु में यह सामान्य बात हो चुकी है. राज्य की कानून-व्यवस्था को तहस-नहस करने के बाद एमके स्टालिन को खुद से सवाल करना चाहिए कि क्या उनके पास मुख्यमंत्री के पद पर रहने का नैतिक अधिकार है?”

बसपा अध्यक्ष बनने से पहले साल 2006 में आर्मस्ट्रांग ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के पार्षद भी रह चुके हैं. पेशे से वकील आर्मस्ट्रांग तमिलनाडु में एक दलित 'आंबेडकरवादी आवाज़' के रूप में जाने जाते रहे. उन्होंने साल 2011 में कोलाथुर सीट से तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें डीएमके के एमके स्टालिन से हार मिली थी. 

Advertisement

वीडियो: 16 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची की हत्या कर दी, वजह चौंका देगी

Advertisement