The Lallantop

मां-बाप ने नहीं दिलाया फोन, लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

घटना तमिलनाडु की है. मां-बाप ने फोन दिलाने का किया था वादा.

Advertisement
post-main-image
symbolic image
17 साल की लड़की ने फोन न दिलाए जाने पर सुसाइड कर लिया. लड़की ने हाल ही में 12वीं क्लास के एग्जाम दिए थे. लेकिन वो अपने मां बाप से नाराज थी. लड़की अपने पिता से सेलफोन दिलवाने की मांग कर रही थी. मां ने उससे वादा किया था कि एग्जाम खत्म हो जाने पर वह उसे फोन दिलाएंगी. लेकिन रिजल्ट आने से पहले लड़की ने अपने मां-बाप की उम्मीदों को फेल कर दिया. घटना तमिलनाडु के कुनियामुथुर की है. लड़की के पापा विदेश में काम करते हैं. एग्जाम खत्म हो जाने के बाद लड़की अपने पिता से सेलफोन की मांग करने लगी. इस बात पर बुधवार को उसकी अपनी मां से बहस भी हो गई. इसके बाद मां कुछ सामान लेने बाजार चली गई. इतने में लड़की ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. मां जब बाजार से घर पहुंची तो उसने बेटी का शव कमरे में लटकता पाया. बाद में पुलिस आई, जिसने लड़की का शव नीचे उतारा. (ये स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे निखिल विजय ने लिखी है.)

Advertisement
Advertisement