The Lallantop

ताहिरा ने कैंसर के बाद गंजेपन की फोटोज़ डालीं, आयुष्मान ने एक लाइन लिखकर चार चांद लगा दिए

ताहिरा ने तस्वीरों के साथ जो लिखा है, वो और भी कमाल का है.

Advertisement
post-main-image
आयुष्मान खुराना की पत्नी जिस तरह कैंसर से लड़ी हैं, वो आप इस पोस्ट और फोटोज़ को देखकर समझ जाएंगे.
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप कुछ महीने पहले बहुत मुश्किल दौर से गुज़री हैं. वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित थीं और इलाज के दौरान उनका एक ब्रेस्ट निकाल दिया गया है. उनके इस बेहद मुश्किल दौर ने उन्हें क्या कुछ सिखाया  ये ताहिरा सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स से लगातार बताती रहती हैं. और उनके ये पोस्ट लोगों को बहुत प्रेरित भी करते हैं.
एक बार फिर ताहिरा ने सभी को भावुक कर देने वाला एक पोस्ट शेयर किया है. जिसके ज़रिए उन्होंने बताया कि कैसे कैंसर के बाद वो पूरी तरह बदल गई हैं. इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फ़ोटोज़ शेयर कर उन्होंने ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया है. इन तस्वीरों में से कुछ में उनके झड़ते हुए बालों के बाद का लुक दिख रहा है तो वहीं एक तस्वीर में वो कैंसर की बीमारी से पहले के लंबे बाल में दिखाई दे रही हैं.
इन फ़ोटोज़ को शेयर करके ताहिरा ने एक लंबा सा कैप्शन भी लिखा जिसमे उन्होंने अपनी इस घातक बीमारी से लड़ने के बाद की सबसे बड़ी जीत के बारे में बताया है. ताहिरा लिखती हैं-
" चेतावनी!! इससे पहले की आप मेरी इन तस्वीरों को देखें, मैं बता दूं कि हो सकता है इनमें से कुछ आपको अच्छी न लगें. मगर मैं आशा करती हूं कि अब शायद वो धारणा बदल गई है जिसे सालों से हम परफेक्ट फ्लेवर मानते आए हैं. पिछले कुछ महीने मेरी कायापलट कर देने वाले रहे हैं. दोनों, मेंटली और फिज़िकली. अपनी लंबे बाल रखने की सनक से लेकर, उन्हें सुंदरता का प्रतीक समझने, और ज़्यादातर अपना चेहरा उन बालों के पीछे छुपाकर (जिससे की मेरे चेहरे की खामियां छुप जाती थी और मैं सुरक्षित महसूस करती थी) से लेकर अपने बाल खोने, नकली बाल लगाने और कैप पहनने और अब गंजे हो जाने के बाद छोटे बाल रखने तक. मैंने अपने इन सभी फेज़ेस को एन्जॉय किया है, क्योंकि अपने बालों के साथ मैंने अपनी अस्थिरता, सुंदरता की बेतुकी धारणा को भी खो दिया है. मैं नहीं जानती कि मैं फिर से वैसे लंबे बाल रख पाऊंगी या नहीं लेकिन किसी भी हाल में मैं अपना चेहरा नहीं छुपाऊंगी. मैंने अपना खुद का नज़रिया बदल लिया है. मेरी सबसे बड़ी जीत ये है कि मैंने अपने 7 साल के बेटे की मानसिकता बदली है, जोकि आने वाली जनरेशन है. वो मुझे बॉल्ड और अब छोटे बालों वाली लुक में भी गर्व से अपने दोस्तों से मिलवाता है. मुझे लगता है कि मैं बदलाव का हिस्सा हूं. ये पोस्ट हर शेप और साइज़ की महिलाओं के लिए है और उन लोगों के लिए भी जो कीमोथेरपी के बाद पोस्ट भेजकर अपने बालों को खोने के कारण कुढ़ते हैं. आप सभी खूबसूरत हैं, अभी और हमेशा!"
आयुष्मान खुराना और ताहिरा का बेटा विराजवीर.
आयुष्मान खुराना और ताहिरा का बेटा विराजवीर.

ताहिरा की शेयर की गई सारी फ़ोटोज़ को देखने के लिए इस फोटो पर दिख रहे एक छोटे से एरो पर क्लिक करके आगे कर सकते हैं.
#इस पोस्ट पर आयुष्मान लगाए चार चांद
अपनी पत्नी की पोस्ट की हुई तस्वीरों को देखकर और उनकी कैप्शन में लिखी भावनों को पढ़कर आयुष्मान ने लिखा-
तुम, मेरी हर रोज़ की प्रेरणा हो ❤️
अगर ताहिरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित को लेकर एक फिल्म बना रही हैं. ये 5 अलग-अलग उम्र की औरतों की कहानी है जिसे टी-सीरीज़ जैसी बड़ी कंपनी प्रोड्यूस करेगी.


Video : World Cancer Day पर Tahira Kashyap ने Breast Cancer की फोटो के साथ लिखी एक प्रेरक बात 

Advertisement
Advertisement