The Lallantop

चेतावनी: कृपया इसे घर पर न ट्राई करें

ताहिर शाह ने वीडियो बनाया था. गाने समेत. एंजेल. वो कैसे बना, इसका वीडियो आया है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ताहिर शाह! एंजेल! कहां चल दिए? डराना नहीं चाहते थे. सॉरी. रुको. जाओ मत. बईठो. मार्केट में पहले ताहिर शाह आया. फिर गाना आया. वही वाला जिसमें एंजेल बन जाता है ताहिर शाह. जिसमें बैंगनी रंग का चोगा ओढ़ लेता है. जिसमें बाल सीधे और लम्बे हो जाते हैं. जिसमें पापा की प्रिन्सेज़ वाला चमकीला हेयर बैंड लगा रहता है. वही ताहिर शाह जो बच्चे को कनिया में खिलाये दिखता है. बच्चे का चेहरा देख उसपर कट रहे आतंक के बारे में तो हमने साफ़ अंदाज़ा लगा ही लिया था. लेकिन अब नया नौटंकी आया है टाउन में. ताहिर शाह ने वीडियो निकाला है. कहते हैं एंजेल का मेकिंग है. ये बताना चाह रहे हैं कि एंजेल गाना कैसे बना. हम तो कहते हैं ये गाने का नहीं आतंक की मेकिंग का वीडियो है. इस वीडियो को देखकर कहीं कोई प्रभावित न हो जाए. बस यही डर है. साथ ही ताहिर ने ये भी नहीं सोचा कि इससे बच्चों पर क्या असर पड़ेगा? हमारे यहां आदमी सिगरेट पीता दिख जाए तो चेतावनी लिखनी पड़ती है. इस वीडियो में तो ये भी नहीं है. कैंसर का इलाज है, लेकिन एंजेल का? हाय रे! वीडियो दे रहे हैं. अपने रिक्स पे देखो. भूल चूक लेनी देनी. अपना ख्याल रखना. https://www.youtube.com/watch?v=Vo4ykQSeDVo

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement