19 दिसंबर को टी एस सिंहदेव का राहुल गांधी के पैर छूते हुए एक फोटो वायरल हुआ. ये फोटो शपथ लेने से पहले का था. पत्रिका अखबार ने खबर छापी कि टी एस सिंहदेव एक बुके में से निकला हुआ धागा हटा रहे थे. इस खबर के साथ ही, शपथ ग्रहण समारोह के वीडियो देखने के बाद जो भी दिखा वो आपको अपनी स्टोरी में बताया. ये स्टोरी आप यहां क्लिक
कर पढ़ सकते हैं. अब इस मसले पर टी एस सिंहदेव का बयान आया है.
राहुल गांधी के पैर छुए या नहीं, खुद टी एस सिंहदेव ने बताया है
फोटो वायरल होने के बाद टी एस सिंहदेव का जवाब और एक नया वीडियो आया है.


इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने टी एस सिंहदेव से बात की. टीएस सिंहदेव ने कहा-
मैं 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद था. जब राहुल गांधी वहां पहुंचे तब भी मैं वहां था. मैंने राहुल के पैर नहीं छुए, बस उनसे हाथ मिलाया. ये फोटो फर्जी है. मेरी आदत रही है कि मैं पार्टी के सीनियर नेताओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेता हूं. चाहे वो मेरे से कम उम्र के हों या ज्यादा उम्र के हों. उस दिन भी ऐसा ही हुआ. शपथ लेने के बाद मंच पर बैठे नेताओं के मैंने पैर छुए. मैंने राहुल गांधी के पैर छूने के लिए भी हाथ बढ़ाया लेकिन राहुल ने मुझे ऐसा करने से रोक दिया.
पहले हमने जो वीडियो देखे थे उनमें कहीं पर भी ऐसा साफ नहीं दिख रहा था कि राहुल ने उन्हें पैर छूने से रोका हो. लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि टी एस सिंहदेव शपथ लेने के बाद राहुल के पैर छूने के लिए झुके लेकिन राहुल ने उनका हाथ पकड़कर पैर छूने से रोक लिया.
लेकिन टी एस सिंहदेव का वायरल फोटो के फर्जी होने का दावा भी उनके खुद से बयान से मेल नहीं खाया. सिंहदेव से दोबारा पूछने पर उन्होंने कहा कि वो फ्लोर पर पड़ा एक रुमाल उठा रहे थे. लेकिन फोटो में ऐसा कोई रुमाल नहीं दिख रहा है. हालांकि पत्रिका अखबार में छपी बुके से निकले धागे को हटाने वाली बात हमने अपने पिछले आर्टिकल में लिखी थी.

पत्रिका अखबार की खबर.
फोटो में दिखाई दे रहे कांग्रेस नेता आर पी एन सिंह से भी इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने बात की. आर पी एन सिंह ने कहा कि राहुल के शपथ ग्रहण समारोह में घुसते समय टी एस सिंहदेव ने राहुल के पैर छूने की कोशिश की लेकिन राहुल ने उन्हें पैर छूने से रोक दिया.
फिलहाल टी एस सिंहदेव की सफाई के बाद भी ये साफ नहीं है कि वो इस वायरल फोटो में राहुल के पैर छू रहे थे या नहीं. लेकिन शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने राहुल के पैर छूने की कोशिश की जिस पर राहुल ने उन्हें रोका, ये इस वीडियो में साफ दिख रहा है. साथ ही टी एस सिंहदेव का कहना है कि वो पार्टी उन्हें पार्टी के सीनियर लीडर्स के पैर छूने की आदत है. और इसे वो गलत नहीं मानते हैं.
वीडियो-भूपेश बघेल: किसान का बेटा कैसे बना मुख्यमंत्री?






















