सीरिया के शहर में बमबारी का खौफनाक वीडियो
26 फरवरी को अमेरिका और रूस ने सीरिया के साथ डील की कि भैया लड़ाई खतम. अगले दिन रूस का जेट फिर सीरिया में बम गिराता दिखा. वीडियो देखो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक मार्च को अपलोड हुआ ये वीडियो बहुत शेयर हो रहा है. वीडियो है सीरिया का. हवा में मंडराता हुए रूस का जेट प्लेन. जो हमास में बमबारी कर रहा है. शहर से धुएं का गुबार उठ रहा है. https://www.youtube.com/watch?v=vLhbk3nXSUY लड़ाई और बम गोले तो आम बात है. लेकिन खास ये है कि ये बम समझौते के बाद गिराए बताए जाते हैं. करीब पांच साल युद्ध चला है. उसके बाद 26 फरवरी की दुपहरिया सीरिया और रूस-अमेरिका में समझौता हुआ. वॉर ओवर हो गया. इस समझौते से इस्लामिक स्टेट, नुसरा फ्रंट और सीरिया के प्रेसीडेंट बशर अल असद को अलग रखा गया. उनसे जंग चलती रहेगी. लेकिन ये वीडियो 27 फरवरी का बताया जा रहा है. दावा किया गया है कि 24 घंटे में रूस ने 15 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका था. इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी ने ये दावा किया है. इस युद्ध में कम से कम ढाई लाख लोग मारे गए और लाखों बेघर हो गए.
Advertisement









