The Lallantop

स्वामी ओम एंकर पर हमला किहिन, फिर रोवै लागे

इस आदमी ने घटियापने के वो कीर्तिमान बनाए हैं कि केआरके भी गंगा जल मांगने लगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक 'स्वामी' ओम हैं. उनकी एक पहचान है कि उन पर साइकिल चोरी का मुकदमा चल रहा है. दूसरी पहचान, अरविंद केजरीवाल को 'शूट' करने की बात ऑन-कैमरा कही. उनके खिलाफ चुनाव लड़े और जमानत जब्त करवाई. तीसरी पहचान है कि वो मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में बुलाए गए थे. जहां उन्होंने अपनी बदनामी में इजाफे के लिए ढेरों रचनात्मक काम किए. जिसका चरम घर के सदस्यों पर पेशाब फेंकने की क्रिया के तौर पर नेशनल टेलीविजन पर देखा गया. इसके बाद उन्हें वहां से धकिया-लतियाकर बाहर कर दिया गया. अब उन्हें न्यूज चैनलों पर बुलाया जा रहा है. कहीं वो थप्पड़ खा रहे हैं. कहीं खिला रहे हैं. इस आदमी ने घटियापने के वो कीर्तिमान बनाए हैं कि केआरके भी गंगा जल मांगने लगे. ताजा केस हुआ चैनल 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' के स्टूडियो में, जहां स्वामी ओम ने एंकर पर पानी फेंक दिया. एंकर नरेश सोनी दरअसल उन पर सवालों की बौछार कर रहे थे. उन्होंने सीधा सीधा कह दिया था कि आपकी हरकतें बहुत ही घटिया थीं. स्वामी ओम से बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने पानी का गिलास उठाकर एंकर पर फेंक दिया. इसके बाद अंग्रेजी में दो बार बोले, 'डोंट स्पीक... डोंट स्पीक.' एंकर ने भी भी अपने सामने रखा पानी का गिलास उठा लिया और बोले, 'गिलास मैं भी फेंक सकता हूं.' https://www.youtube.com/watch?v=Zd4pENs5nNk इसके बाद स्वामी कहने लगे कि मैंने कहा था कि मेरा गुस्सा मत बढ़ाइए आप. उनका एक चेला जो उनके साथ रहता है, जो उनके चक्कर में दो-चार जगह पिट भी चुका है, उन्हें शांत कराने चला आया. ज्यादा हुआ तो स्वामी ओम ब्रेकडाउन कर गए. रोने लगे. बोले वहां भी मेरे साथ अन्याय होता था, यहां भी हो रहा है. स्टूडियो में एक्स बिग बॉस कंटस्टेंट प्रियंका जग्गा भी बैठी थीं. वो स्वामी के लिए चाय लाने को कहते कहते रुक गईं और तुरंत कॉफी लाने को कहा. कॉफी में हीलिंग पावर ज्यादा होती होगी. न्यूज नेशन पर ही एक और बार गुट्ट बजे थे. स्वामी ओम और उनके चेले को एक हिंदू संत ने ही धोया था. वीडियो देखें. बीपी नॉर्मल रहेगा. https://www.youtube.com/watch?v=xb2gNvagHIU बाकी स्टूडियो में उनके पुराने कारनामे भी हैं. वो तो आपने देखे ही होंगे.
  ये भी पढ़ें 1.  स्वामी ओम का कच्चा चिट्ठा 2. स्वामी ओम को रैहपटा पड़ गया तो स्टूडियो से भाग लिए  

Advertisement
Advertisement